विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्‍म में है रणदीप हुड्डा का चौंकाने वाला लुक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 18 Mar 2015 04:28 PM (IST)

रणदीप हुड्डा अपनी नई फिल्‍म 'मैं और चार्ल्‍स' में काफी दिलचस्‍प लुक में नजर आएंगे। इस फिल्‍म के लिए उन्‍होंने खुद को पूरी तरह से बदल दिया है और उन्‍हें खुद भी अपने इस लुक से प्‍यार हो गया है। उनकी यह फिल्‍म 1970 के बिकनी किलर चार्ल्‍स शोभराज की

News Article Hero Image

मुंबई। रणदीप हुड्डा अपनी नई फिल्म 'मैं और चार्ल्स' में काफी दिलचस्प लुक में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल दिया है और उन्हें खुद भी अपने इस लुक से प्यार हो गया है। उनकी यह फिल्म 1970 के बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज की जिंदगी पर बेस्ड है।

अब ये हॉट मॉडल भी बॉलीवुड में आजमाएगी अपना लक

वैसे रणदीप पहले भी अपने रोल और लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं। 'हाईवे' और 'बॉम्बे टॉकिज' जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं। उन्हें बदलाव पसंद भी है। फिर चाहे वो अपने रोल के साथ हो या फिर लुक के साथ। एक मैगजीन के कवर पेज के लॉन्च के मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के बारे में चर्चा की। इस मैगजीन के कवर पेज पर उनकी तस्वीर छपी है।

अभिषेक ने फरहान को कोर्ट में घसीटा!

रणदीप ने कहा कि उन्हें 'हाईवे' और 'बॉम्बे टॉकिज' जैसी फिल्मों में उनका जो लुक है, वो उन्हें बहुत पसंद है, लेकिन फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के लिए जो उन्हें बदलाव करना पड़ा, उसमें उन्हें सबसे ज्यादा मजा आया। उन्होंने यह भी कहा, 'एक एक्टर के तौर पर मुझे खुद को चैलेंज करना बहुत पसंद है, क्योंकि यह उनके काम को दिलचस्प बनाता है और ऐसे लोगों को भी मेरा काम दिलचस्प लगता है।'

'डीआईडी सुपरमॉम्स' में जज बनेंगे गोविंदा