विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणधीर कपूर ने बताया बेटी करिश्मा की दूसरी शादी का इरादा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 22 Apr 2017 12:19 PM (IST)

साल 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी और पिछले साल जून में उनका डिवोर्स हो गया। इस तरह की खबरें भी आई हैं कि करिश्मा, संदीप के साथ रिश्ते आगे बढ़ा सकती हैं।

रणधीर कपूर ने बताया बेटी करिश्मा की दूसरी शादी का इरादा
रणधीर कपूर ने बताया बेटी करिश्मा की दूसरी शादी का इरादा

मुंबई। संजय कपूर से तलाक के बाद अपने बच्चों के साथ लाइफ सेटल कर चुकी करिश्मा कपूर का फिर से शादी करने का कोई इरादा नहीं है और वो अपने जीवन में ख़ुश हैं। ऐसा करिश्मा के पिता रणधीर कपूर को लगता है।

बता दें कि हाल ही में संजय कपूर ने फिर से शादी कर ली। डिवोर्स के बाद से करिश्मा मुंबई में अपने बच्चों के साथ इंडिपेंडेंटली रहती हैं और पिछले कुछ समय से उनकी संदीप तोषनीवाल के साथ 'अच्छी दोस्ती' की ख़बरें आ रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें लगता है कि लोलो ( करिश्मा के घर का नाम ) अपने जीवन में ख़ुश और सेटल है। उन्होंने कभी करिश्मा से शादी को लेकर बात तो नहीं की लेकिन वो शादी करना चाहती है तो उनका आशीर्वाद हमेशा रहेगा। लेकिन उन्हें नहीं लगता कि करिश्मा दोबारा शादी करेगी। वो हैप्पी मदर का जीवन जी रही है और शादी की तरफ कोई रुझान तो नहीं दिख रहा है। वह अपने दोनों बच्चों समाइरा और कियान की अच्छी तरह से देखभाल कर रही है और शायद उसके दिमाग में शादी का कोई ख़याल तो नहीं है।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म 2.0 दीवाली की बजाय अगले साल होगी रिलीज़, ये है कारण 

साल 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी और पिछले साल जून में उनका डिवोर्स हो गया। इस तरह की खबरें भी आई हैं कि करिश्मा, संदीप के साथ रिश्ते आगे बढ़ा सकती हैं।