विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती' विरोध: भंसाली को मिला 'ब्लैक' हीरोइन रानी मुखर्जी का सपोर्ट

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 25 Nov 2017 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 27 Nov 2017 07:16 AM (IST)

रानी मुखर्जी ने भंसाली के साथ फिल्म ब्लैक में काम किया है। रानी ने कहा कि भंसाली यह अच्छी तरह जानते हैं कि मैं उन्हें हमेशा हरदम सपोर्ट करूंगी।

'पद्मावती' विरोध: भंसाली को मिला 'ब्लैक' हीरोइन रानी मुखर्जी का सपोर्ट
'पद्मावती' विरोध: भंसाली को मिला 'ब्लैक' हीरोइन रानी मुखर्जी का सपोर्ट

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। पद्मावती को लेकर देशभर में कई संगठन और दल संजय लीला भंसाली के विरोध में खड़े हैं। यहां तक कि राजस्थान के राजघराने भी भंसाली के ख़िलाफ़ हैं, मगर उनके लिए राहत की बात ये है कि फ़िल्म इंडस्ट्री धीरे-धीरे संजय लीला भंसाली के समर्थन में आ रही है। अब बॉलीवुड की रानी ने भी संजय के प्रति अपना समर्थन ज़ाहिर किया है।

रानी मुखर्जी ने भंसाली के साथ फिल्म ब्लैक में काम किया है और दोनों के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। रानी ने कहा कि भंसाली यह अच्छी तरह जानते हैं कि मैं उन्हें हमेशा हरदम सपोर्ट करूंगी। मैं उन्हें प्यार करती हूं। रेस्पेक्ट करती हूं। वह मुझे अति प्रिय हैं और मैं जानती हूं कि भंसाली को भी यह पता है कि मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी। मुझे किसी प्लेटफॉर्म की ज़रूरत नहीं है कि मैं अपना प्यार दर्शाऊं। रानी मानती हैं कि उनकी फिल्म ब्लैक ने उन्हें एक एक्टर के रूप में पूरी तरह से बदल दिया था। रानी मुखर्जी के अलावा बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार प्रसन्नजीत भी भंसाली के सपोर्ट में आये हैं। उन्होंने भी इस पूरे मामले में कहा है कि यह बहुत दुखदायी है। ऐसे तो निर्देशक हिस्टोरिकल फिल्में बनाना छोड़ देंगे। जिस तरह से इस फिल्म को हैंडल किया जा रहा है। एक परफॉरमर के लिए, एक क्रियेटिव पर्सन के लिए, यह ज़रूरी है कि उनकी अपनी आवाज़  हो। कोई भी एक्टर को ब्लेम करता है, चूंकि उन्हें पे किया जाता है। 

यह भी पढे़ं: रानी मुखर्जी हिचकी के बाद प्लान कर रही हैं दूसरा बेबी, दो साल की है बेटी

बता दें कि पद्मावती पहले एक दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी, मगर विरोध प्रदर्शन और सेंसर सर्टिफ़िकेट ना मिलने की वजह इसकी रिलीज़ अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गयी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।