विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादीशुदा रानी मुखर्जी का हॉट फोटोशूट देख रह जाएंगे दंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 31 Jul 2015 06:49 PM (IST)

रानी मुखर्जी हॉट फोटोशूट कराने को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्‍होंने ये फोटोशूट जानीमानी वोग मैगजीन के अगस्‍त एडिशन के लिए कराया है और वाकई में इसमें वो बहुत हॉट लग रही हैं। आप भी उनका सेक्‍सी अंदाज में हॉट लुक देखकर दंग रह जाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। रानी मुखर्जी हॉट फोटोशूट कराने को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ये फोटोशूट जानीमानी वोग मैगजीन के अगस्त एडिशन के लिए कराया है और वाकई में इसमें वो बहुत हॉट लग रही हैं। आप भी उनका सेक्सी अंदाज में हॉट लुक देखकर दंग रह जाएंगे।

रानी मुखर्जी ने इस फोटोशूट के लिए रानी मुखर्जी ने जाने-माने इटैलियन डिजाइनर 'डोल्से एंड गब्बाना' की फ्लोरल ड्रेस पहन रखी है। साथ ही अपने स्टाइलिश हेयर और रेड हॉट लिपस्टिक में वो बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी एक और खूबसूरत फोटो।

रानी मुखर्जी आखिरी बार फिल्म 'मर्दानी' में नजर आई थीं और उनके काम की काफी सराहना भी हुई थी। उन्होंने वोग मैगजीन के अगस्त अंक के लिए दिए गए इंटरव्यू में शादी के बाद की अपनी जिंदगी, फिल्मों और भविष्य की योजनाओं के बारे में काफी चर्चा की है।

रानी मुखर्जी ने कहा कि फिलहाल वो शादीशुदा और खाली होने का आनंद उठा रही हैं। वहीं फिल्म निर्माण या निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें कोई नहीं रोक रहा है। आदित्य चोपड़ा कभी उन्हें ना नहीं कहेंगे।

'सिलसिला' के 34 साल पूरे होने पर अमिताभ हुए नि:शब्द

रानी मुखर्जी के मुताबिक, 'आदित्य अपने स्टूडियो में सबसे मेहनती बंदे हैं और रात में सबसे आखिर में ऑफिस से निकलते हैं। मैं कोई बचकानी या नादानी भरी फिल्म बनाकर या निर्देशन कर उनका और उनकी कंपनी का नाम खतरे में नहीं डालना चाहूंगी।' दोनों ने इसी साल की शरुआत में शादी की है।