विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर सिंह पहुंचे पेरिस

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 24 Feb 2016 01:46 PM (IST)

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों पेरिस में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'बेफिक्रे' में वो अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' के लिए खासे उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर पेरिस पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है 'पेरिस बाउंड बेफिक्रे'। आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

बजट के मामले में 'रोबोट 2' तोड़ेगी 'बाहुबली' का रिकार्ड

लंबे समय के बाद आदित्य चोपड़ा निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वाणी और रणवीर दोनों काफी खुश हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल साइट पर अपना एक वीडियों शेयर किया था, जिसमें वो अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए थे।

आपको बता दें कि यशराज बैनर ने ही रणवीर सिंह को बॉलीवुड में ही लॉन्च किया था। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से रणवीर ने अनुष्का शर्मा के साथ अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की थी। वहीं वाणी भी आदित्य चोपड़ा के निर्देशन बनीं फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम कर चुकी हैं।

इस मॉडल ने कहा आए दिन होता है मेरा 'यौन उत्पीड़न'

तो तैयार हो जाईए रणवीर और वाणी की खूबसूरत जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए। संभावना जताई जा रही है कि ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।