विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह का ये अवतार देख चौंक जाएंगे आप

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 21 Aug 2016 08:37 AM (IST)

टीवी एड 'रणवीर चिंग रिटर्न्‍स' काफी चर्चा में है। इस एड में रणवीर सिंह एक्शन के साथ पूरा धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिंह हर तरह का किरदार निभाने में माहिर हैं। एक्शन से लेकर रोमांटिक रोल में वो दर्शकों की वाहवाही बटोर चुके हैं। इन दिनों उनका टीवी एड 'रणवीर चिंग रिटर्न्स' काफी चर्चा में है।इस एड में रणवीर एक्शन के साथ पूरा धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस एड का दिलचस्प पार्ट है रणवीर का मां लुक।

रणवीर सिंह को मिली रोहित शेट्टी की फिल्म

रणवीर का मां लुक सुनने के बाद आप थोड़ा कन्फ्यूज हो गए हैं। तो बताते हैं कि आखिर ये है क्या। दरअसल रणवीर इस एड के आखिरी में एक औरत के गैट-अप में नजर आएंगे जोकि एक मां का किरदार है। सलवार कमीज के साथ लंबी चोटी और माथे पर बिंदी लगाए रणवीर को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। मां की भूमिका निभा रहे रणवीर का कहना है कि वो हमेशा से ही मां की भूमिका निभाना चाहते थे।

टॉपलेस मॉडल्स के साथ ये क्या कर रहे हैं रणवीर सिंह

रोहित शेट्टी ने इस फूड ब्रांड के एड का निर्देशन किया है जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है। करीब 6 मिनट के इस वीडियो मे रणवीर के साथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं।

जन्मदिन विशेष: भूमिका चावला की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें