विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, रितिक के कहने पर रणवीर ने बनाया ये मजेदार डबस्‍मैश

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Jul 2015 04:02 PM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड सितारों पर डबस्‍मैश वीडियो बनाने का बुखार चढ़ा है। इससे रणवीर सिंह भी अछूते नहीं रहे। उन्‍होंने भी पाकिस्‍तान के चर्चित गाने 'आई टू आई' में गायक ताहर शाह की नकल करते हुए अपना एक डबस्‍मैश वीडियो बनाया है, जो तेजी से वायरल भी हो गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड सितारों पर डबस्मैश वीडियो बनाने का बुखार चढ़ा है। इससे रणवीर सिंह भी अछूते नहीं रहे। उन्होंने भी पाकिस्तान के चर्चित गाने 'आई टू आई' में गायक ताहर शाह की नकल करते हुए अपना एक डबस्मैश वीडियो बनाया है, जो तेजी से वायरल भी हो गया है।

देखें, नवाज की फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का जबरदस्त ट्रेलर

हालांकि उन्होंने यह डबस्मैश्ा वीडियो रितिक रोशन की गुजारिश पर बनाया है और इसे ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वह शायद इससे बेहतर नहीं कर सकते थे, लेकिन कम से कम कोशिश तो कर ही सकते थे, वह भी सिर्फ रितिक रोशन के लिए। ये रहा उनका पूरा ट्वीट और मजेदार वीडियो।

इस डबस्मैश वीडियो में रणवीर सिंह लंबे बालों के साथ सफेद सूट में नजर आ रहे हैं। वैसे भी वो आजकल अपनी अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से काफी चर्चा में हैं। खैर, इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा से लेकर सलमान खान तक सब पर डबस्मैश वीडियो बनाने का बुखार चढ़ा है। लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।