यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुछ ऐसा बोले रणवीर, दीपिका पादुकोण से शादी का सच आ गया सामने
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के गुपचुप तरीके से सगाई करने की चौंकाने वाली खबर सामने आई थी और अब शादी की बात पर खुद रणवीर का जवाब सुन आप चौंक जाएंगे।

नई दिल्ली (जेएनएन)। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का खुल्लम-खुल्ला प्यार तो जगजाहिर है। मगर हाल में दोनों के गुचपुप तरीके से सगाई करने की खबर से आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इसके बाद यह खबर भी सामने आ गई कि दोनों अगले साल शादी करने जा रहे हैं। हालांकि अब असल में सच क्या है, यह तो नहीं पता। मगर 'बेफिक्रे' की शूटिंग खत्म कर पेरिस से लौटे रणवीर ने दीपिका से शादी की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।
'गदर' का यह मासूम बच्चा हो गया गबरू जवान, अब बनकर आ रहा हीरो
जैसे ही रणवीर मुंबई पहुंचे, मीडिया ने उन्हें घेेर लिया आैैर जब उनसे दीपिका से शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं है। उन्होंने अनजान अंदाज में कहा, 'अरे, क्या बात कर रहे हो यार, सुबह-सुबह नींद भी नहीं पूरी हुई है। अब आया हूं तो पता चलेगा।' मतलब जिनकी शादी होने वाली है, उन्हें ही नहीं पता है।
रितिक रोशन एक झटके में हुए मालामाल, पीछे छूट गए सलमान
खैर, आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका के बर्थडे पर यह चौंकाने वाली खबर सामने आई कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही रणवीर से सगाई कर ली। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के परिवार वाले एक दूसरे से मिले और दोनों का तभी रोका कर दिया गया। पंजाबियों में सगाई को रोका कहा जाता है। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी सामने आकर इस तरह की खबरों का खंडन नहीं किया है। शादी के सवाल पर भी रणवीर बहुत ही चालाकी से बच निकले। हां भी नहीं की और ना भी नहीं की। फिलहाल उनकी नजर से देखें तो यही सच है।

