विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए दीपिका पादुकोण के गले में रणवीर के प्यार की निशानी!

By Edited By:
Updated: Mon, 05 May 2014 03:02 PM (IST)

लगता है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। कम-से-कम उनके गले के पेंडेंट को देखकर तो यही लग रहा है। दीपिका आजकल जहां भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। कम-से-कम उनके गले के पेंडेंट को देखकर तो यही लग रहा है। दीपिका आजकल जहां भी जाती हैं, गले में 'लव' लिखा गोल्ड पेंडेंट पहनकर जाती हैं। बताया जाता है कि दीपिका को यह पेंडेंट रणवीर सिंह ने गिफ्ट किया है।

सूत्रों का कहना है कि दीपिका अब रणवीर के प्रति अपने प्यार को दुनिया से छिपाना नहीं चाहतीं। यही वजह है कि उन्होंने यह पेंडेंट अपने गले में पहना है। दीपिका भी यह अच्छी तरह समझती हैं कि उनके गले में यह लव पेंडेंट देखकर रणवीर और उनके रिश्ते की चर्चाएं तो होंगी ही।

वैसे जब दीपिका का रणबीर कपूर के साथ अफेयर चल रहा था, तब उन्होंने रणबीर कपूर के नाम 'आरके' का टैटू अपनी गर्दन के पीछे बनवाया था। खैर, दीपिका के फैंस इस बार यही दुआ करेंगे कि रणवीर सिंह के साथ उनकी लव स्टोरी का अंत रणबीर कपूर जैसा ना हो।

पढ़ें: ऐसे ऊप्स मोमेंट की शिकार हुई दीपिका पादुकोण

पढ़ें: गिरफ्तार होंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण