विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड सेलेब्रटी ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, और कहा...

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 03 Aug 2016 02:39 PM (IST)

ये बॉलीवुड सेलेब्रटी एक टॉप हीरोइन के साथ रिलेशनशिप को लेकर अक्सर खबरों में रहते हैं। कुछ लोग इनमें कल का सुपर स्टार भी देखते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण से इश्क-मोहब्बत के अलावा बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी ड्रेसेज और अजब-गजब स्टाइल के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं।

अब सामने आई है एक ऐसी तस्वीर, जिससे पता चलता है, कि रणवीर को स्टाइल में रहने की आदत बचपन से ही है। रणवीर ने कई साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अक्षय के बाल लंबे हैं, जैसा कि 90 के दशक में उनका स्टाइल होता था। वहीं रणवीर का हेयर स्टाइल एकदम अलग और बिंदास है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ रणवीर ने लिखा है- 'अक्षय कुमार के साथ मेरा फैनब्वॉय मोमेंट। इसके साथ रणवीर ने अक्षय की फिल्म रुस्तम को भी प्रमोट किया है।'

इसे भी पढ़ें: जब अमीषा पटेल ने ले ली रिपोर्टर की क्लास, कहा- अमीषा जी बोलिए!

रणवीर इससे पहले भी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं, जो काफी दिलचस्प होते हैं।