विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल देव के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह, 1983 वर्ल्ड कप विजय पर बन रही फ़िल्म

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 25 Sep 2017 12:09 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 26 Sep 2017 08:16 AM (GMT+05:30)

वर्ल्ड कप पर बेस्ड फ़िल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान की कहानी पर आधारित होगी आर कबीर ख़ान फ़िल्म को निर्देशित करेंगे।

कपिल देव के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह, 1983 वर्ल्ड कप विजय पर बन रही फ़िल्म
कपिल देव के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह, 1983 वर्ल्ड कप विजय पर बन रही फ़िल्म

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बॉलीवुड में स्पोर्ट्स पर बनने वाली फ़िल्मों में अब एक और नाम शुमार हो गया है। पिछले लंबे समय से बॉलीवुड की पिच पर इस ख़बर को लेकर अटकलों की गुगली फेंकी जा रही थी कि भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने की प्लानिंग की जा रही है और कुछ एक्टर्स इसमें भारतीय टीम के तत्कालीन कप्तान कपिल देव का रोल झटकने के लिए फ़ील्डिंग लगा रहे हैं।

इन्हीं में एक नाम अर्जुन कपूर का भी था, जो इस ऐतिहासिक मूमेंट पर बनने वाली फ़िल्म का हिस्सा बनना चाहते थे, मगर अब पक्की ख़बर है कि अर्जुन की फ़ील्डिंग को धता बताते हुए उनके बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका कैच कर ली है। रणवीर और अर्जुन ने गुंडे में साथ काम किया था। बहरहाल, वर्ल्ड कप पर बेस्ड फ़िल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान की कहानी पर आधारित होगी आर कबीर ख़ान फ़िल्म को निर्देशित करेंगे। संजय पूरन सिंंह चौहान की इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत वाली फ़िल्म चंदा मामा दूर के चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: सुपर 30 में रितिक रोशन का दाख़िया कंफ़र्म, बच्चों को देंगे आईआईटी की कोचिंग

वर्ल्ड कप जीत वाली फ़िल्म की शुरुआत रणवीर सिंह के मौजूदा प्रोजेक्ट्स कंप्लीट पूरे होने के बाद होगी। रणवीर इस वक़्त संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती को कंप्लीट कनरे में जुटे हैं, जो एक दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। वहीं, ज़ोया अख़्तर की गली बॉय पाइपलाइन में है, जिसमें आलिया भट्ट रणवीर के साथ पर्दे पर दिखेंगी। वर्ल्ड कप वाली फ़िल्म में बाक़ी खिलाड़ियों के किरदार के लिए अभी कलाकारों का चयन बाक़ी है। 

यह भी पढ़ें: ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के सेट को अमिताभ बच्चन ने बताया जॉम्बी ज़ोन

इससे पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फ़िल्म एमएम धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी और मोहम्मद अज़हरूद्दीन की बायोपिक अज़हर दर्शक पर्दे पर देख चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।