यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब रैपर बनकर कंडोम बेचेंगे रणवीर सिंह
भिनेता के साथ-साथ अब रणवीर सिंह रैपर के रूप में अपना जादू बिखेरेंगे, लेकिन किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक टीवी कमर्शियल में अपनी गायकी से सबको लुभाएंगे। 23 अप्रैल को लॉन्च होने वाले इस कमर्शियल में रणवीर रैपर के रूप में दिखेंगे।

मुंबई। अभिनेता के साथ-साथ अब रणवीर सिंह रैपर के रूप में अपना जादू बिखेरेंगे, लेकिन किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक टीवी कमर्शियल में अपनी गायकी से सबको लुभाएंगे। 23 अप्रैल को लॉन्च होने वाले इस कमर्शियल में रणवीर रैपर के रूप में दिखेंगे।
हाल ही में रणवीर ड्यूरेक्स के ब्रैंड अंबेसडर बने हैं। रणवीर ने कहा, 'मैं साढ़े तीन साल से हिन्दी फिल्म उद्योग का हिस्सा रहा हूं, मैंने कई लुभावने ऑफर ठुकराए हैं और अब अंतत विश्व के अग्रणी ब्रांड ड्यूरेक्स के लिए कमर्शियल कर रहा हूं। मैं इस अभियान के जरिए सुरक्षित सेक्स को भी बढ़ावा दूंगा और इस बारे में जागरूकता फैलाऊंगा।' आपको बता दें कि यही वो कमर्शियल है, जिसमें वे कंडोम का ऐड करेंगे।
रणवीर फिलहाल परिणीति चोपड़ा के साथ नई फिल्म 'किल दिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

