विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुस्‍से में ये क्‍या बोल गए रणवीर सिंह!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 23 Apr 2015 04:51 PM (IST)

हमेशा जॉली और फनी मूड में नजर आने वाले रणवीर सिंह इन दिनों बहुत गुस्‍से में हैं। इतने गुस्‍से में कि उन्‍हें डर है कि कहीं उनको गुस्‍सा दिलाने वाले शख्‍स पर उनका हाथ न उठ जाए! अब वो शख्‍स चाहे महिला ही क्‍यों ना हो! चलिए विस्‍तार से बताते

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हमेशा जॉली और फनी मूड में नजर आने वाले रणवीर सिंह इन दिनों बहुत गुस्से में हैं। इतने गुस्से में कि उन्हें डर है कि कहीं उनको गुस्सा दिलाने वाले शख्स पर उनका हाथ न उठ जाए! अब वो शख्स चाहे महिला ही क्यों ना हो! चलिए विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है और क्यों रणवीर सिंह इन दिनों पूरे 'गुंडा मूड' में हैं!

प्रियंका ने फरहान के कहने पर अनुष्का के लिए गाया गाना!

दरअसल, हाल ही में रणवीर पर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें उनके एक दोस्त के सुसाइड करने के बाद उनके डिप्रेशन में चले जाने की बात कही गई थी। रणवीर इस रिपोर्ट को लेकर ही बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की।

'नस्लभेदी' विज्ञापन के चलते विवादों में फंस गईं ऐश्वर्या

रणवीर ने कहा कि वह इस रिपोर्ट को लेकर बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने कहा, 'वास्तव मैं इतने गुस्से में हूं कि ये लिखने वाला या वाली अगर मेरे सामने आ जाए तो मुझे उस पर हाथ उठाने से खुद को रोकने के लिए बहुत कोशिश करनी होगी।' रणवीर ने कहा कि उनकी पर्सनल ट्रैजिडी को इस तरह असंवेदनशील तरीके से चित्रित करना बहुत ही निंददीय है।