विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर ने करण जौहर को दिखाया ठेंगा, भंसाली के 'बाजीराव' बनेंगे

By Edited By:
Updated: Fri, 04 Apr 2014 11:02 AM (IST)

संजय लीला भंसाली के राम बनने के बाद अब रणवीर सिंह उनके बाजीराव बनने की तैयारी में हैं। खबर है कि रणवीर ने करण जौहर की शुद्धि के बजाय संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव को चुना है।

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली के राम बनने के बाद अब रणवीर सिंह उनके बाजीराव बनने की तैयारी में हैं। खबर है कि रणवीर ने करण जौहर की शुद्धि के बजाय संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव को चुना है।

चर्चा है कि रणबीर सिंह के पास दोनों फिल्मों के ऑफर थे, लेकिन उन्होंने करण को नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली को हां कहा है। सूत्रों ने बताया कि संजय ने रणवीर को ही बाजीराव के लिए चुना है।

दरअसल, दोनों फिल्मों की रिलीज साथ में यानी अगले साल हो सकती है, लेकिन संजय फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू करना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर को 11 महीने का कॉन्ट्रेक्ट साइन करना होगा।

इस बीच, रणवीर कहीं और काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उन्होंने करण की नहीं बल्कि संजय की फिल्म को प्राथमिकता दी है। पहले खबर थी कि शुद्धि की रेस में रणवीर ही सबसे आगे हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। अब इस फिल्म में आमिर खान नजर आ सकते हैं।

पढ़ें : बाजीराव के लिए रणवीर होंगे गंजा

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें