यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पीपली लाइव' के को-डायरेक्टर के खिलाफ रेप के आरोप तय
'पीपली लाइव' के को-डायरेक्टर मेहमूद फारुकी पर दिल्ली की अदालत में रेप का आरोप तय किया गया है। उनपर एक अमेरिकी महिला ने रेप का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि पुलिस ने 29 जून को कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) की 30 वर्षीय शोध छात्रा से सुखदेव विहार स्थित आवास पर

नई दिल्ली। 'पीपली लाइव' के को-डायरेक्टर मेहमूद फारुकी पर दिल्ली की अदालत में रेप का आरोप तय किया गया है। उनपर एक अमेरिकी महिला ने रेप का आरोप लगाया था।
आदेश श्रीवास्तव को कैंसर के बाद बुरे दौर से गुजर रहा है परिवार
गौरतलब है कि पुलिस ने 29 जून को कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) की 30 वर्षीय शोध छात्रा से सुखदेव विहार स्थित आवास पर दुष्कर्म करने के मामले में फारूकी के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. कर रही पीड़िता रिसर्च के लिए भारत आई हुई थी।
पीडित महिला ने 28 मार्च को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मामला दर्ज कराया था। फारुकी 20 जून से न्यायिक हिरासत में हैं।

