विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना के लिए 'उड़ता पंजाब' में किया गया स्‍पेशल गाना कंपोज

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 22 Apr 2015 07:14 AM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 09:00 AM (IST)

करीना कपूर का शेड्यूल इन दिनों बहुत टाइट चल रहा है। वह फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' के साथ दूसरी फिल्‍मों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर का शेड्यूल इन दिनों बहुत टाइट चल रहा है। वह फिल्म 'उड़ता पंजाब' के साथ दूसरी फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 'उड़ता पंजाब' में उनके लिए पंजाबी एक्टर-सिंगर दलजीत ने एक विशेष गाना कंपोज किया है।

देखिए, शाहिद की होने वाली बीवी की साड़ी में कुछ तस्वीरें हुईं वायरल

करीना कपूर के लिए इन दिनों सारी बातें बहुत जल्दी से हो रही हैं। हाल ही में वह अमृतसर में फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए शूटिंग कर रही थीं। बाद में वे दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो गईं।

वैसे फिल्म 'उड़ता पंजाब' में उनके साथ पंजाबी एक्टर-सिंगर दलजीत दोसंझ भी काम कर रहे हैं। उन्होंने करीना के लिए एक विशेष गाना भी कंपोज किया है।

इसे भी पढ़ें: तो क्या नरगिस फाखरी को लड़कियों में है दिलचस्पी?

मेकर्स फिल्म की शूटिंग को जून में खत्म करना चाहते हैं। कंपोज किया हुआ गाना मुंबई में फिल्माया जाएगा।

करीना कपूर इस शेड्यूल को पूरा करने के बाद कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग भी करेंगी। इसके बाद करीना राजकुमार की फिल्म करना शुरू करेंगी। अलावा इसके करीना के पास कुछ एंडोर्समेंट डील भी हैं, जो उन्हें करना है।

इसे भी पढ़ें: 'किस...' के चक्कर में इस एक्ट्रेस के पैरों में आई मोच!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।