विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बादशाह को मिली साल 2017 की सबसे बड़ी ख़ुशख़बरी, बने पापा

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Wed, 11 Jan 2017 11:59 AM (IST)

बादशाह और जैस्मीन की ये पहली बेबी है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। बादशाह भले ही फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े हों और उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रैपर बादशाह के लिए 2017 की शुरुआत बेहद शानदार हुई है। बादशाह पापा बन गए हैं और उनके घर बिटिया ख़ुशियां बनकर आई है।

बादशाह की बेटर हाफ़ जैस्मीन ने 10 जनवरी को बेटी को जन्म दिया, जिसकी तस्वीर बादशाह के दोस्त और रैपर रफ़्तार ने सोशल मीडिया में शेयर की है। रफ़्तार ने तस्वीर में लिखा है- ''बेटी हुई है। बधाई बादशाह भाई और जैस्मीन भाभी। चाचा बन गया। रब महर करें।''

इसे भी पढ़ें- बाहुबली का बजट सुनेंगे तो मुंह खुला रह जाएगा, प्रभास को भी मिले इतने करोड़

BETI HUI HAIN. Congratulations @badboyshah bhai and @thejessymessy bhabi. Chacha bann gaya ooyyeeeeeee. Rabba Meher Karin.

A photo posted by RAFTAAR (@raftaarmusic) on

बादशाह और जैस्मीन की ये पहली बेबी है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। बादशाह भले ही फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े हों और उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन उनकी पत्नी ज़्यादा ख़बरों में नहीं रही हैं।