विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रति अग्निहोत्री ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 14 Mar 2015 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2015 08:58 AM (IST)

बीते जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री रति अग्निहोत्री (54 वर्ष) ने शनिवार को अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और डराने, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई । बीते जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री रति अग्निहोत्री (54 वर्ष) ने शनिवार को अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और डराने, धमकाने की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अभिनेत्री के पति अनिल विरवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह अपने पति और अभिनेता बेटे तनुज के साथ दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में रहती हैं।

इस बारे में पुलिस उपायुक्त एस जयकुमार का कहना है, '1985 में अनिल विरवानी से शादी करने वाली अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने शनिवार को अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने विरवानी पर मानसिक शोषण के अलावा प्राय: मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 'रति की शिकायत पर विरवानी के खिलाफ आइपीसी की धारा 498 ए (पति या पति के रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 350 (आपराधिक बल का प्रयोग) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।'

शिकायत के अनुसार, दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में वास्तुविद-कारोबारी पति और अभिनेता बेटे तनुज के साथ रहने वाली रति लंबे अर्से से घरेलू हिंसा का शिकार हैं। पुलिस के अन्य अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व 7 मार्च को भी रति ने पुलिस में विरवानी के खिलाफ मौखिक शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को अपना वह हाथ भी दिखाया, जिसे पति ने मारपीट के दौरान घायल कर दिया था। पुलिस के मुताबिक विरवानी का कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है, शायद यही कारण है कि वह आए दिन अपनी पत्‌नी के प्रति आक्रामक होता जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त जयकुमार ने कहा, 'हम मामले की जांच करेंगे और दोषी पाए गए तो विरवानी के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।' वैसे तो रति अग्निहोत्री ने कई फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन 1981 की सुपरहिट फिल्म 'एक दूजे के लिए' में उम्दा अदाकारी के लिए उन्हें खास तौर पर याद किया जाता है।

पढ़ें : इस एक्ट्रेस ने अगली फिल्म के लिए रंग डाले बाल!

बच्चों को गैजेट्स से दूर रखती हैं जेनिफर लोपेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।