विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म में रवीना टंडन होंगी सलमान ख़ान की मां

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 04:27 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Apr 2017 04:35 PM (GMT+05:30)

एनिमेटेड फिल्म 'हनुमान द दमदार' को रूची नारायण डायरेक्ट कर रही हैं। यह फिल्म 19 मई को रिलीज़ होगी।

इस फिल्म में रवीना टंडन होंगी सलमान ख़ान की मां
इस फिल्म में रवीना टंडन होंगी सलमान ख़ान की मां

मुंबई। एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृ' के लिए सुर्खियों में हैं। लेकिन रवीना से जुड़ी एक और नई खबर आई है। अब रवीना बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान की होंगी मां।  

एक्ट्रेस रवीना टंडन फिल्म 'मातृ' में भले ही महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाती दिखाई दें, लेकिन वो अब सलमान ख़ान की मां भी होंगी। जी हां, रवीना टंडन हनुमान की मां के किरदार में जल्द आपके सामने आएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान शायद हनुमान का किरदार निभा रहे होंगे। तो आपको पूरी बात बताते हैं। दरअसल, एनिमेटेड फिल्म 'हनुमान द दमदार' में रवीना काम कर रही हैं। इसमें बॉलीवुड की सुल्तान सलमान ख़ान और रवीना टंडन एनिमेटेड कैरेक्टर्स के वॉइस अोवर्स किए हैं। जहां एक ओर सलमान ख़ान ने ग्रोन अप हनुमान कैरेक्टर के वॉइस ओवर किए हैं वहीं रवीना ने हनुमान की मां के रूप में आवाज दी है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और उपलब्धि, हॉलीवुड में हासिल किया ये मुक़ाम

आपको बता दें कि, ये एनिमेटेड फिल्म यंग हनुमान की जर्नी पर आधारित है। एनिमेटेड फिल्म 'हनुमान द दमदार' को रूची नारायण डायरेक्ट कर रही हैं। यह फिल्म 19 मई को रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।