विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: रेखा ने लिखा ऐसा लेटर की ये धाकड़ लड़कियां भी रो पड़ीं

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 05:38 PM (IST)

इसके अलावा रेखा ने इन सबके काम की जमकर तारीफ भी की और जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहने की सलाह दी।

Exclusive: रेखा ने लिखा ऐसा लेटर की ये धाकड़ लड़कियां भी रो पड़ीं
Exclusive: रेखा ने लिखा ऐसा लेटर की ये धाकड़ लड़कियां भी रो पड़ीं

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रेखा जितनी खूबसूरत हैं , बड़े परदे पर जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं उससे भी कहीं ज़्यादा असल ज़िन्दगी में इमोशनल। और बात जब उनके दिल को छू जाती है तो उसका रिएक्शन भी ऐसा होता है कि सामने वाला भावुकता में अपनी आँखें नम कर ले।

ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में हुई आमिर खान की फिल्म दंगल की सक्सेस पार्टी में। बॉलीवुड के कई सितारों के साथ यहां रेखा भी पहुंची थी लेकिन खाली हाथ नहीं एक लेटर के साथ। आपको पता ही होगा कि दंगल पिता और उसकी बेटियों की कहानी है जिसे दर्शाने के लिए आमिर खान ने चार नई लड़कियों को बतौर हीरोइन कास्ट किया था। फिल्म में सबने एक से बढ़ कर एक काम किया है। पार्टी में पहुंची रेखा ने इन्हीं चार लड़कियों के नाम अपने हाथ से लिखा हुआ एक लेटर लाया था। रेखा जब सबसे मिली तो उन्हें लेटर थमा दिए और बताते हैं कि रेखा का ये पैगाम पढ़ कर अभी लड़कियों की आंखों से आंसू आ गए। लेटर में क्या क्या लिखा था ये तो किसी को नहीं बताया गया लेकिन रेखा का प्यार और काम की तारीफ़ जरूर थी।

इस Oscar Nominated फिल्म से है लता मंगेशकर का कनेक्शन

दंगल की बेटियों फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने इस दौरान बताया कि रेखा ने सभी को बिठाकर अपने हाथ से लिखा लेटर पढ़ने दिया, जिसके बाद हम सबकी आखों में आंसू थे। इसके अलावा रेखा ने इन सबके काम की जमकर तारीफ भी की और जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहने की सलाह दी।

इस एक्ट्रेस के लिए चार साल बाद आशा भोसले ने लगाए सुर

दरअसल आमिर खान की इन फिल्मी बेटियों की आंखों में आंसू ख़ुशी के थे और बाद में चाहते पर इस बात की चमक भी कि आखिर उन्हें रेखा जैसी सदाबहार एक्ट्रेस का एप्रीसिएशन मिला है जो शायद बहुत कम को ही नसीब होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।