विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस डायरेक्टर के इशारों पर नाचने के लिए तैयार हो गए सलमान खान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 03 Jan 2017 01:42 PM (IST)

बताते हैं कि पिछले दिनों सलमान खान के बर्थडे के मौके पर दोनों की बात हुई। ये फिल्म अब अगले साल फ्लोर पर जायेगी।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने तय कर लिया है कि आने वाले वर्षों में वो ऐसे काम जरूर करेंगे जिसके बारे में लोगों को शंका है कि सलमान के लिए मुश्किल काम है। और इसी में से एक काम है डांस , जिसके लिए सलमान अब पूरी फिल्म ही करने जा रहे हैं।

इस बात की ख़बर पहले ही आ गई थी कि सलमान खान अब एक डांसिंग बेस्ड फिल्म में काम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डीसूज़ा डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को लेकर बहुत पहले ही प्लान बना लिया गया था लेकिन सलमान, कबीर खान की फिल्म ' ट्यूबलाइट' की शूटिंग में बिज़ी थे जबकि रेमो, पिछले साल रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ' अ फ़्लाइंग जट ' के बाद एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, जिसमें वो अजय देवगन और सूरज पंचोली को साइन करना चाहते थे। बताते हैं कि पिछले दिनों सलमान खान के बर्थडे के मौके पर दोनों की बात हुई। ये फिल्म अब अगले साल फ्लोर पर जायेगी। ख़बर है कि सलमान खान की ये फिल्म हॉलीवुड की ' स्टेप अप ' फ्रेंचाइजी से मिलती जुलती होगी। साल 2006 में ऐने फ्लेचर की चनिंग तातुम और जेन तातुम की फिल्म ' स्टेप अप ' आई थी और काफी लोकप्रिय हुई थी। इसके बाद स्टेप अप सीरीज की चार और फिल्में आ चुकी हैं।

सलमान खान बनने वाले हैं 13 साल की बेटी के पिता !!!

सलमान खान पहले ही अपनी इस फिल्म की पुष्टि कर चुके हैं। सलमान खान ने बताया है कि इसी फिल्म में वो 13 साल की लड़की के पिता की भूमिका निभाने जा रहे हैं। जब वो 30 साल के थे तब उन्होंने 1998 में आई ' जब प्यार किसी से होता है ' में एक पिता की भूमिका निभाई थी।