विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पीके' में इस खास लुक में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

By rohitEdited By:
Updated: Mon, 06 Oct 2014 09:31 AM (IST)

अभी तक तो दिसंबर में रिलीज होने वाली बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पीके' में आमिर खान के लुक को लेकर ही चर्चा हो रही थी, लेकिन अब

News Article Hero Image

मुंबई। अभी तक तो दिसंबर में रिलीज होने वाली बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पीके' में आमिर खान के लुक को लेकर ही चर्चा हो रही थी, लेकिन अब फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा का लुक भी सामने आ गया है।

अनुष्का इस फिल्म में बिल्कुल छोटे बालों में नजर आएंगी। अनुष्का को इस फिल्म के लिए अपने बाल कटवाने थे, लेकिन वो पीके के साथ दूसरी फिल्मों में भी काम कर रही हैं इसलिए उन्होंने अपने हेयर स्टाइल को बदलने के लिए विग का सहारा लिया।

एक खबरी ने बताया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी ने यह लुक फाइनल करने से पहले अनुष्का पर कई लुक आजमाए और आखिरकार इस लुक को हरी झंडी दी। अनुष्का पीके के साथ रणबीर कपूर स्टारर बॉम्बे वेलवेट और अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म एनएच 10 में भी काम कर रही है। इन फिल्मों में उनका लुक लंबे बालों वाला है इसलिए उन्होंने बाल नहीं कटवाए। शुरुआत में पीके की यूनिट के सदस्य इस बात को लेकर निश्चिंत नहीं थे कि अनुष्का विग के साथ अच्छी लगेगी। लेकिन विग में भी वो बहुत अच्छी लग रही थीं और सभी ने उनके लुक को हरी झंडी दे दी।

फिल्म के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।

पढ़ें: पीके ने रिलीज होने से पहले ही कमा लिए 85 करोड़

पढ़ें: फिर से अनुष्‍का के घर के चक्‍कर लगा रहे हैं विराट कोहली, लेकिन