विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट की 'कैबरे' गर्ल बनेंगी ये सेक्सी अभिनेत्री!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 22 Nov 2014 10:59 AM (IST)

42 साल पहले बॉब फॉस की 'कैबरे' से लिजा मिनेली को अमर बना दिया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 42 साल पहले बॉब फॉस की 'कैबरे' से लिजा मिनेली को अमर बना दिया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा की बारी है। इस 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' एक्ट्रेस को देसी कैबरे में टाइटल रोल निभाने के लिए चुना गया है।

पिछले दो सालों से पूजा भट्ट किसी सेक्सी और सिड्यूसिव एक्ट्रेस की तलाश में थी जो कि मुख्य भूमिका निभा सके। पूजा को एक न्यूकमर में वह झलक नजर आ गई थी लेकिन उन्होंने अंत में रिचा चड्ढा का फाइनल किया।

पूजा ने पुष्टि करते हुए कहा ' मैं एक न्यूकमर को यह रोल देने के काफी करीब थी लेकिन मुझे लगा कि जिस तरह का किरदार निभाना है वह न्यूकमर से एक्सपेक्ट करना बहुत ज्यादा होगा।'

इस फिल्म में रिचा को केवल ट्रेडिशन कैबरे ही नहीं करना है बल्कि उसे एक जबर्दस्त ड्रामेटिक एक्ट्रेस भी होना पड़ेगा।

पूजा ने कहा, 'यह बहुत मुश्किल किरदार है। मुझे रिचा का चेहरा ही इसके लिए बार-बार ध्यान आता है। जब मैंने उन्हें इस रोल के लिए तय करने का सोच तो कुछ लोगों ने कहा कि वह बहुत देसी है। लेकिन मुझे लगता है कि सेंसुअस साइड में रिचा जबर्दस्त होगी। मैंने उनसे फिर मिलने को कहा।'

रिचा मैक्सिको में फिल्म फेस्टिवल में थी और पूजा के घर पर आधी रात में सीधे एअरपोर्ट से पहुंची। पूजा ने कहा, 'वह सीधे मेरे घर आईं और पूछा कि आप मुझसे मिलना चाहती थी, कुछ अर्जेंट था। मैंने उसे कहा कि मैं चाहती हूं कि वह कैबरे करे। रिचा जानती थी कि कैबरे डांस की बॉडी लैंग्वेज के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी होगी।'

पूजा ने अपने भाई राहुल भट्ट से रिचा को प्रशिक्षण देने को कहा। वे कहती हैं 'राहुल एक फिटनेस ट्रेनर है। वह रिचा को सख्ती से ट्रेन्ड करेगा और उस हिसाब से तैयार कर देगा।'

गुलशन देवाइया को रिचा के अपोजिट कास्ट किया गया है। फिल्म को जानेमाने एड मेकर कौस्तव नारायण नियोगी डायरेक्ट करेंगे।

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः मुंबई में अर्पिता की शादी का रिसेप्शन, देखें तस्वीरें

पढ़ेंः क्या 'तेवर' के मोशन पोस्टर से नाराज थे ये अभिनेता?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।