विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋचा चड्ढा ने भी किया वही काम जो प्रियंका चोपड़ा ने किया था, जानकार आप भी कहेंगे 'सही किया'

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Tue, 20 Jun 2017 01:04 PM (IST)

...और इसकी चपेट में बॉलीवुड सेलेब्स सबसे पहले आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है ऋचा के साथ भी।

ऋचा चड्ढा ने भी किया वही काम जो प्रियंका चोपड़ा ने किया था, जानकार आप भी कहेंगे 'सही किया'
ऋचा चड्ढा ने भी किया वही काम जो प्रियंका चोपड़ा ने किया था, जानकार आप भी कहेंगे 'सही किया'

मुंबई। कई बार ऐसा होता है कि हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक दुसरे की कॉपी करती हैं और इनका कॉपी करना हैडलाइन्स पर छा जाता है। लेकिन, कभी कभी कॉपी करना अच्छा होता है और यह बात आपको ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट से समझ आ जाएगी। ऋचा ने भी वही काम किया है जो कुछ महीनों पहले देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने किया था।

ट्रोलिंग, Memes और जोक्स क्रैक करना सोशल मीडिया पर आम हो गया है। और इसकी चपेट में बॉलीवुड सेलेब्स सबसे पहले आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है ऋचा के साथ भी। ऋचा के नाम पर एक Meme सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है मगर, इसे देखकर ऋचा नाराज़ नहीं हुई बल्कि प्रियंका चोपड़ा की तरह वो भी इस Meme पर हंस रहीं हैं।

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान ने बेटी सारा को लेकर कह दी अब तक की सबसे बड़ी बात

याद है कुछ महीनों पहले गाला 2017 के दौरान प्रियंका के ट्रेंच कोट का जमकर मज़ाक उड़ाया गया था? और प्रियंका ने कैसे समझदारी से इन सारे जोक्स और Memes को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। बस, ऐसे ही ऋचा ने भी अपने Meme को इन्स्टा पर शेयर किया और ख़ुशी ख़ुशी ये भी लिखा कि वो मानती हैं कि ये जोक पुराना हो चूका है मगर आप अब भी हंस सकते हैं। वैसे, सही किया... आखिर इन ट्रोलर्स और Memes बनाने वालों का आप क्या कर सकते हैं। और जब बात हो इसपर रियेक्ट करने की तो खुद इसे शेयर कर दो, सही है! Chill!