विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस हीरोइन ने किया सनी लियोन के साथ काम करने से इंकार

By Edited By:
Updated: Mon, 14 Jul 2014 01:49 PM (IST)

कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने सनी लियोन को अपने शो में बुलाने से इन्कार कर दिया था और अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सनी

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने सनी लियोन को अपने शो में बुलाने से इन्कार कर दिया था और अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सनी के साथ फिल्म में काम करने से इन्कार कर दिया है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ऋचा चड्ढा को फिल्म मस्तीजादे का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने सनी लियोन के साथ स्क्रीन शेयर से इन्कार कर दिया। प्रोडक्शन टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, ऋचा एडल्ट फिल्‍मों में काम कर चुकीं सनी लियोन के साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं। यही नहीं, इन्होंने सनी की पहली दो फिल्म 'टीना और लोलो' और 'रागिनी एमएमएस 2' के लिए भी इन्कार कर दिया था।

ऋचा का कहना है कि वे फिलहाल सेक्स कॉमेडी के लिए तैयार नहीं हैं। ऋचा ने खबर की पुष्टि की है और कहा है, वे जैसे फिल्में करना चाहती हैं, ये सब वैसी फिल्में नहीं हैं। ऋचा ने कहा कि, अगर उन्‍हें सनी लियोन के किसी फैमिली ड्रामा का ऑफर दिया जाता है तो वे जरूर उनके साथा काम करेंगी।

गौरतलब है कि मिलाप जावेरी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

पढ़ें: सनी लियोन को टक्‍कर देने ब्राजील से आई ये हॉट हीरोइन

क्लिक करके देखें, सनी लियोन का नया अवतार