विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिहाना की फॉर्मूला वन रेसर हैमिल्‍टन से चल रही है सीक्रेंट डेटिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 27 Jul 2015 06:41 PM (IST)

स्‍टार सिंगर रिहाना और फाॅर्मूला वन चैंपियन लुइस हेमिल्टन को लेकर दिलचस्‍प खबर सामने आई है। दोनों एक दूसरे को चोरी-चुपके डेट कर रहे हैं। दोनों को दो बार सीक्रेट डेट पर जाते हुए देखा गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। स्टार सिंगर रिहाना और फाॅर्मूला वन चैंपियन लुइस हेमिल्टन को लेकर दिलचस्प खबर सामने आई है। दोनों एक दूसरे को चोरी-चुपके डेट कर रहे हैं। दोनों को दो बार सीक्रेट डेट पर जाते हुए देखा गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शनिवार को दोनों ने न्यूयॉर्क में एक नाइट क्लब में जाने से पहले रेस्टोरेंट में साथ-साथ डिनर किया। इसके बाद हेमिल्टन, रिहाना के पेंटहाउस गए और वहां सुबह तड़के तक पार्टी चलती रही।

बिग बी की 'बिटिया की बिटिया..सुंदर चिरैया' से मिलें

सूत्रों की मानें तो इससे पहले दोनों एक दूसरे से बहुत कम बातें करते नजर आते थे, म्रगर इस साल मई से दोनों के बीच काफी करीबियां बढ़ गई हैं। अब तो दोनों का शेड्यूल भी ऐसा है कि साथ समय बिताने के मौके ज्यादा मिल रहे हैं। इस स्थिति में दोनों भी एक साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।'

सात साल तक निकोल शेरजिंगर के साथ रहने के बाद हेमिल्टन उनसे अलग हुए थे और अब उनकी जिंदगी में रिहाना आ गई हैं। हेमिल्टन के एक करीबी ने बताया, 'हेमिल्टन को रिहाना बहुत फनी लगती हैं। वो उनको पसंद करते हैं। हालांकि वो यह भी जानते हैं कि रिहाना को हार्ट ब्रेकर के तौर पर जाना जाता है।'

स्टीव जॉब्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर जारी, देखें वीडियो