विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन को जब नहीं पहुंचे आज के स्टार्स, उन पर जम कर बरसे ऋषि कपूर

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 28 Apr 2017 08:48 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 07:56 AM (IST)

70 वर्ष की ही उम्र में दुनिया को विदा कह देने वाले इस नायक की मौत पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम रिक्शाचालक तक शोकाकुल दिखा।

विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन को जब नहीं पहुंचे आज के स्टार्स, उन पर जम कर बरसे ऋषि कपूर
विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन को जब नहीं पहुंचे आज के स्टार्स, उन पर जम कर बरसे ऋषि कपूर

मुंबई। गुरुवार की सुबह एक मनहूस ख़बर लेकर आई। दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना के मौत की ख़बर। इस ख़बर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गयी। लेकिन, इन सबके बीच एक्टर ऋषि कपूर ने एक बड़े मुद्दे की तरफ सबका ध्यान खींचा है। ऋषि कपूर इस बात पर काफी रोष में दिखे जब आज की पीढ़ी का कोई स्टार विनोद खन्ना की अंत्येष्टि में नहीं पहुंचा।

ऋषि कपूर अपने दो टूक तेवर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके कहा कि आज की पीढ़ी बड़ों का सम्मान करना नहीं जानतीं। विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन को जब आज की जेनेरेशन से कोई भी एक्टर नहीं पहुंचा तो ऋषि कपूर भड़क गए। उन्होंने इसे बेहद ही शर्मनाक बताया। उन्होंने यहां तक लिख दिया कि जब मैं मर जाऊंगा तो मुझे भी कोई कंधा देने नहीं आने वाला। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर देश से बाहर हैं, नहीं तो वो विनोद खन्ना की अंतिम यात्रा में ज़रूर शामिल होते। आइये देखते हैं उनका ट्वीट-

ये भी पढ़ें: अलविदा विनोद खन्ना, एक युग का अंत, जानें पूरा सफ़र

विनोद खन्ना के साथ 'अमर अकबर एंथनी' और 'चांदनी' जैसी कामयाब फ़िल्में कर चुके अभिनेता ऋषि कपूर ने उनके साथ बीते कुछ यादगार लम्हों को भी साझा किया है।

ये भी पढ़ें: अलविदा विनोद खन्ना, उनकी ये 5 फ़िल्में नहीं देखीं तो समझो कुछ नहीं देखा

बहरहाल, 70 वर्ष की ही उम्र में दुनिया को विदा कह देने वाले इस नायक की मौत पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम रिक्शाचालक तक शोकाकुल दिखा। सबने अपने-अपने तरह से विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी। ऐसे में ऋषि कपूर जिस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं, वह भी एक चिंताजनक स्तिथि है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।