विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषि कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 01 Nov 2014 08:28 AM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उन्हें मलेरिया के चलते भर्ती कराया गया था। ये जानकारी सूत्रों से मिली है। 62 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उन्हें मलेरिया के चलते भर्ती कराया गया था। ये जानकारी सूत्रों से मिली है।

62 साल के ऋषि को बुधवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें गुरूवार रात को छुट्टी दे दी गई।

कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'ऋषि कपूर अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें गुरूवार की रात छुट्टी मिल गई है।'

ऋषि कपूर आखिरी बार फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'बेवकूफियां' में नज़र आए थे।

पढ़ेंः अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर और कट्रीना?

पढ़ेंः रणधीर कपूर क्यों नहीं बनाएंगे आवारा की रीमेक?