विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुल्क' ने ऋषि कपूर को इतना बदल दिया, देखकर दंग रह जाएंगे... यक़ीन ना हो तो फोटो देखिए

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 17 Oct 2017 02:41 PM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 12:09 AM (IST)

ग़ौरतलब है कि ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के साथ 105 नॉट आउट में भी काम कर रहे हैं, जिसमें वो ...और पढ़ें

'मुल्क' ने ऋषि कपूर को इतना बदल दिया, देखकर दंग रह जाएंगे... यक़ीन ना हो तो फोटो देखिए
'मुल्क' ने ऋषि कपूर को इतना बदल दिया, देखकर दंग रह जाएंगे... यक़ीन ना हो तो फोटो देखिए

मुंबई। ऋषि कपूर पिछले कुछ सालों से अपने किरदारों से चौंका रहे हैं। पूरे करियर में रोमांटिक एक्टर की इमेज लेकर घूमते रहे ऋषि की एक्टिंग के नए शेड्स अब देखने को मिल रहे हैं।

अनुभव सिन्हा की फ़िल्म में 'मुल्क़' में ऋषि का बिल्कुल नया अंदाज़ नज़र आने वाला है। फ़िल्म में वो मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं, जिसका लुक उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। इस लुक में ऋषि को देखकर कोई भी चौंक जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि ऋषि ने इस फोटो को अपना डीपी भी बना लिया है और स्टेटस लिखा है- ''मेरे सभी फ़ैंस के लिए 'मुल्क़' से मेरा फ़र्स्ट लुक। कल की आवाज़।'' फ़िल्म में ऋषि कपूर के साथ तापसी पन्नू, नीना गुप्ता, प्रतीक बब्बर लीड रोल्स में दिखने वाले हैं। बताया जाता है कि नीना ऋषि की पत्नी के रोल में हैं, जबकि तापसी उनकी बहू के रोल में हैं। ये दोनों इससे पहले चश्मे-बद्दूर में काम कर चुके हैं। फ़िल्म की कहानी एक संयुक्त परिवार की दस्ता हैं, जो देश के छोटे से क़स्बे में रहता है। एक विवाद में फंसने के बाद ये परिवार अपना सम्मान वापस पाने के लिए संघर्ष करता है। 

यह भी पढ़ें: पद्मावती के इस योद्धा को देख कटप्पा की आएगी याद, घुटने टेकेगा खिलजी

इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''मैंने काफ़ी अर्से से ड्रामा में काम नहीं किया था। जब अनुभव ने फ़िल्म की कहानी सुनाई तो मुझे इसका कांसेप्ट अच्छा लगा। बनारस और लखनऊ में शूटिंग एक मज़ेदार अनुभव रहेगा, क्योंकि मैंने इन स्थानों के बारे में काफ़ी सुना है।''

यह भी पढ़ें: चेंबूर में डस्ट बिन उठाकर क्यों घूमे अनिल कपूर, दिखे नायक वाले तेवर

ग़ौरतलब है कि ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के साथ '102 नॉट आउट' में भी काम कर रहे हैं, जिसमें वो बिग बी के सत्तर साल के बेटे के रोल में हैं। इससे पहले ऋषि कपूर एंड संस में 90 साल के दादू का रोल निभा चुके हैं। ऋषि का रीसेंट ट्रांस्फॉर्मेशन 'अग्निपथ' से हुआ था, जिसमें उन्होंने रऊफ़ लाला का नेगेटिव रोल निभाया था।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।