विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषि कपूर के लिए स्मार्ट फोन बना पहेली, लिखते हैं 'शादी' आता है 'शहीद ' !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 17 Dec 2016 05:11 PM (IST)

अब ये तो पता नहीं कि ऋषि कपूर समय बिताने के लिए कोई जोक कर रहे थे या उनका स्मार्ट फोन सचमुच में कुछ ज़्यादा ही स्मार्ट हो गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के ' चिंटूजी ' यानि ऋषि कपूर बड़े ही मूड़ी हैं। जब कभी भड़क जाते हैं तो ट्विटर पर उनका गुस्सा देखने लायक होता है और कभी ऐसे सवाल पूछते हैं कि लोग सुन कर हंस पड़ें।

ऐसा ही कुछ हुआ जब ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया। बकौल ट्वीट ऋषि कपूर आजकल अपने स्मार्ट फोन से परेशान है , क्योंकि उनको ऑटोकरेक्ट के बारे में पता ही नहीं है। वैसे न जानने वालों को बता दें कि फोन में टाइप करते वक्त गलत शब्दों को फोन के डिक्शनरी अपने आप ठीक कर देती है और कई बार अर्थ का अनर्थ भी करवा देती है। ऋषि कपूर के साथ भी ऐसा हुआ। हैरान - परेशान चिंटू जी ने ट्वीट पर सवाल किया - ऑटोकरेक्ट क्या होता है ? मैरिड लिखता हूं तो मार्टर्ड हो जाता है और शादी लिखो तो शहीद।

Video: देखिए फ़वाद खान के कटे हुए सीन , तेज़ी से हो रहे हैं वायरल

अब ये तो पता नहीं कि ऋषि कपूर समय बिताने के लिए कोई जोक कर रहे थे या उनका स्मार्ट फोन सचमुच में कुछ ज़्यादा ही स्मार्ट हो गया है। वैसे तो ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और किसी की भी खिंचाई करने या तारीफ़ करने से कभी नहीं चूकते।