यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपिल-सुनील को मिलाने के लिए ऋषि कपूर ने की पहल, सुनील ग्रोवर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सुनील ने बड़े ह्यूमर से ऋषि कपूर को जवाब दिया है। उनके ट्वीट में रिटायर और हर्ट शब्दों पर ग़ौर करें तो सुनील ने सारा क़िस्सा बयां कर दिया है।

मुंबई। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का एक-दूसरे से अलग होना दोनों के फैंस को तो दुखी कर ही रहा है, अब बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ भी इन दोनों की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। वेटरन एक्टर ऋषि कपूर ने कपिल और सुनील को एक-दूसरे सुलह करने की गुज़ारिश की है, मगर सुनील ने ऋषि की इस पहल को विनम्रता से नकार दिया है।
सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक न्यूज़ एप के लिए सनी लियोनी के साथ मिलकर आईपीएल में कमेंट्री की थी। ऋषि कपूर ने आईपीएल के बहाने कपिल और सुनील को मिलाने के बारे में सोचा और ट्वीट किया- आईपीएल। सन राइज़र्स हैदराबाद की टीम में एक कपिल शर्मा का हमशक्ल है। टीम में किसी को सुनील ग्रोवर मिला क्या? मिल जाओ यारों।
ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर के बिना ही कपिल के शो ने छू लिया ये मुक़ाम
IPL. There is a look alike of @KapilSharmaK9 in the team of Sun Risers Hyderabad. Anyone finding @WhoSunilGrover in any team?Mil jao yaaron!
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 17, 2017
ऋषि कपूर के इस ट्वीट का जवाब सुनील ग्रोवर ने आईपीएल के अंदाज़ में ही दिया। सुनील ने लिखा- ऋषि कपूर सर, मैं इस सीज़न में नहीं खेल रहा हूं क्योंकि मैं चोट लगने की वजह से रिटायर हो गया हूं।
ये भी पढ़ें: बाहुबली के बाद दक्षिण में रखी जा रही है इस महाबली फ़िल्म की बुनियाद
@chintskap @KapilSharmaK9 Sir, I am not playing this season coz I am retired hurt. Best Regards🙏.
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) April 17, 2017
सुनील ने बड़े ह्यूमर से ऋषि कपूर को जवाब दिया है। उनके ट्वीट में रिटायर और हर्ट शब्दों पर ग़ौर करें तो सुनील ने सारा क़िस्सा बयां कर दिया है। इशारों में सुनील ने कह दिया कि कपिल के व्यवहार से हर्ट होने के बाद उन्होंने संन्यास लिया है, यानि द कपिल शर्मा शो छोड़ा है। इससे ये भी अंदाज़ा लगता है कि कपिल के शो में सुनील की वापसी लगभग असंभव है।

