विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के इस समाज सेवी के हम शक्ल दिखते हैं ऋषि कपूर, बायोपिक में करना चाहते हैं काम

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Tue, 15 Aug 2017 11:37 AM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 07:00 AM (IST)

ऋषि कपूर फ़िलहाल अमिताभ बच्चन के साथ 102 नॉट आउट की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वो उनके बेटे के ...और पढ़ें

पाकिस्तान के इस समाज सेवी के हम शक्ल दिखते हैं ऋषि कपूर, बायोपिक में करना चाहते हैं काम
पाकिस्तान के इस समाज सेवी के हम शक्ल दिखते हैं ऋषि कपूर, बायोपिक में करना चाहते हैं काम

मुंबई। ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाये हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वो अपने किरदारों से चौंकाते रहते हैं। फिर चाहे वो अग्निपथ का रऊफ़ लाला हो या कपूर एंड संस का 90 साल का अमरजीत कपूर। मगर, अब वो एक बायोपिक फ़िल्म में काम करना चाहते हैं, जिसकी ख़्वाहिश ऋषि ने ट्विटर पर साझा की है।

दरअसल, ऋषि ने मशहूर इंजीनियर सर गंगा राम की एक फोटो ट्वीट की है। इस तस्वीर पर अगर आप ग़ौर करें तो ऋषि से काफ़ी मिलती-जुलती है। मेकअप के बाद ऋषि को सर गंगा राम बनाना आसान होगा। इसीलिए, उन्होंने लिखा है- ''ये अविभाजित भारत का हिस्सा लाहौर के विख्यात इंजीनियर सर गंगा राम हैं। कोई है, जो इन पर बायोपिक बनाए, मुझे यक़ीन है कि मैं इसके लिए उपयुक्त रहूंगा।'' ब्रिटिश हुकूमत के दौर में सर गंगा राम अग्रवाल सिविल इंजीनियर और समाज सेवी थे, जिन्होंने 1921 में लाहौर (अब पाकिस्तान) में सर गंगा राम अस्पताल बनवाया था। आज़ादी के बाद दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल का निर्माण किया गया था। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म में बाहुबली प्रभास की हीरोइन बनेगी ये हसीना

ऋषि कपूर फ़िलहाल अमिताभ बच्चन के साथ 102 नॉट आउट की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वो उनके बेटे के किरदार में नज़र आएंगे। फ़िल्म में ऋषि के किरदार की उम्र क़रीब 70 साल दिखायी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।