विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, रितेश देशमुख किसके लिए बन गए हैं 'बजरंगी'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 03 Aug 2015 06:51 PM (IST)

रितेश देशमुख की फिल्‍म 'बैंगिस्‍तान' इन दिनों चर्चा में है, मगर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने धूम मचा रखी है। ऐसे में कोई भी इसके असर से अछूता नहीं है। रितेश देशमुख भी नहीं। तभी तो उन्‍होंने भी 'बजरंगी' लुक धारण कर लिया है। आप

News Article Hero Image

मुंबई। रितेश देशमुख की फिल्म 'बैंगिस्तान' इन दिनों चर्चा में है, मगर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने धूम मचा रखी है। ऐसे में कोई भी इसके असर से अछूता नहीं है। रितेश देशमुख भी नहीं। तभी तो उन्होंने भी 'बजरंगी' लुक धारण कर लिया है। आप खुद ही देख लीजिए।

दरअसल, रितेश ने यह लुक यूं ही नहीं अपनाया है। उनका यह लुक उनकी फिल्म 'बैंगिस्तान' में नजर आएगा। रितेश देशमुख ने टि्वटर पर यह फोटो पोस्ट की है और इसके साथ लिखा है, 'बैंगिस्तान का बजरंगी'।

'बाहुबली' ने बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए 500 करोड़

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन करण अंशुमन ने किया है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट और जैकलीन फर्नांडिस ने भी काम किया है। दोनों अभिनेता इस फिल्म में आतंकवादी बने हैं। यह फिल्म सात अगस्त को रिलीज हो सकती है। इसे पहले 31 जुलाई को रिलीज किया जाना था।