विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस में मारामारी, रोहन मेहरा ने स्वामी ओम को जड़ा थप्पड़!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 11:23 AM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 11:47 AM (IST)

स्वामी ओम रोहन के फ़्लॉवर्स उखाड़कर ले जाने लगते हैं। गौरव चोपड़ा और बानी जे बाबा के पीछे फ़्लॉवर्स लाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आख़िरकार बिग बॉस के घर में वही हो गया, जिसका डर था। स्वामी ओम की इरिटेटिंग हरकतों की वजह से परेशान घर वालों के सब्र का बांध टूट गया है और एक टास्क के दौरान रोहन मेहरा ने स्वामी ओम पर हाथ उठा दिया है। हालांकि बिग बॉस के नियम का उल्लंघन करने के लिए रोहन को इसके लिए सज़ा भी दी गई है।

तूफ़ान टास्क के फ़ाइनालिस्ट मनवीर और रोहन के बीच कैंप्टेंसी के लिए अंतिम मुक़ाबला होना है, जिसमें दोनों को गार्डन एरिया में बने मडफील्ड में फ़्लॉवर्स लगाने हैं। ज़्यादा फ़्लॉवर्स लगाने वाला जीतकर कैप्टन बन जाएगा। इस टास्क में स्वामी ओम का कोई रोल नहीं है, मगर फिर भी वो रोहन को डिस्टर्ब करने के लिए बीच में घुसते हैं। दूसरे घर वाले स्वामी का इरादा भांपकर उन्हें मडफील्ड से दूर रहने की चेतावनी देते हैं, लेकिन जैसे ही टास्क शुरू होता है, स्वामी ओम रोहन के फ़्लॉवर्स उखाड़कर ले जाने लगते हैं। गौरव चोपड़ा और बानी जे बाबा के पीछे फ़्लॉवर्स लाने के लिए भागते हैं। इसके बाद रोहन का गुस्सा आ जाता है और वो स्वामी ओम के चेहरे पर हथेली रखकर ज़ोर से धक्का देते हैं। कुछ लोग इसे थप्पड़ भी कह रहे हैं। हालांकि स्वामी ओम का दावा है कि इस अटैक से उन्हें चोट लगी है। बाद में स्वामी ओम बिग बॉस से शिकायत करते हैं कि उन्हें एक कान से सुनाई नहीं दे रहा, जिसके बाद बिग बॉस स्वामी का चेकअप करवाते हैं।

इसे भी पढ़ें- सलमान की बर्थडे पार्टी में कैसे पहुंचतीं कटरीना, वो तो सीख रही थीं ये काम

मनवीर टास्क जीतकर घर के नए कैप्टन बन जाते हैं, मगर रोहन को बिग बॉस पूरे सीज़न तक नॉमिनेट रहने का दंड सुनाते हैं, जिसके बाद रोहन काफी दुखी हो जाते हैं और ख़ुद को बाथरूम में बंद कर लेते हैं। इस पर लोपामुद्रा रोहन को बाहर निकलने के लिए कहती हैं, लेकिन रोहन कहते हैं कि बिग बॉस या तो उन्हें घर भेजें या फिर न्याय करें। तब तक वो बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- क़ानून के हाथ लंबे होते हैं, अक्षय कुमार ने किसे और क्यों दी चेतावनी

वैसे तूफ़ान टास्क के दौरान भी स्वामी ओम ने रोहन के रास्ते में आकर उन्हें हराने की कोशिश की थी, जबकि उस वक़्त तक बाबा ख़ुद खेल से बाहर हो चुके थे। घर वालों ने रोहन के समर्थन में बाबा को जमकर खरीखोटी सुनाई थी, लेकिन बिग बॉस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। रोहन के दुखी होने की ये वजह भी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।