विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित ने की 26 लाख रुपयों की क्षतिपूर्ति

By Edited By:
Published: Mon, 13 Aug 2012 01:22 PM (IST)

फिल्मकार रोहित शेट्टी ने फिल्म बोल बच्चन के सेट के अवैतनिक कर्मचारियों को 26 लाख रुपए दिए। कंपनी पर लीगल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी ने फिल्म बोल बच्चन के सेट के अवैतनिक कर्मचारियों को 26 लाख रुपए दिए। कंपनी पर लीगल केस चलने पर फिल्म निर्माता ने इन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया था, रोहित को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को बुलवाकर 26 लाख रुपए दिए।

सूत्रों के मुताबिक इन कर्मचारियों को पैसे नहीं दिए गए थे जबकि फिल्म कई सप्ताह पहले रिलीज हो गई थी। रोहित को पता चलने पर उन्होंने शुक्रवार रात को इन लोगों को बुलवाया और उन्हें उनके पैसे दिए। बहुत सारे कर्मचारियों को त्योहार के चलते पैसों की जरूरत थी लेकिन निर्माता के पास बार-बार जाने पर भी इन्हें पैसे नहीं दिए जा रहे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।