विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राम लखन' के सीक्वल पर बोले डायरेक्टर रोहित शेट्टी

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 23 Aug 2016 12:09 PM (IST)

रोहित शेट्टी ने बताया की वो 'राम लखन' का सीक्वल नहीं बना रहे हैं। वो और करण जौहर फिलहाल किसी और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही खबरें जोरों पर थीं कि जल्द ही रोहित शेट्टी 'राम लखन' फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं और लखन के रोल में रणवीर सिंह नजर आएंगे, लेकिन फिल्म को पसंद करने वालों के लिए ये खबर निराश कर सकती है। रोहित ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि वो ये फिल्म नहीं बनाएंगे।

रोहित शेट्टी ने बताया, क्यों फ्लॉप हुई 'दिलवाले' और कौन है जिम्मेदार!

रोहित ने कहा,'हम ये फिल्म नहीं बना रहे हैं। मैं और करण जौहर फिलहाल किसी और प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। बहुत जल्द हम आपको बताएंगे कि हमारा वो कौन सा प्रोजेक्ट है। इसके साथ ही रोहित ने बताया,'सभी एक्टर फिल्म में लखन का रोल निभाना चाहते हैं। राम के रोल के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। फिल्म सिर्फ लखन पर हो, उसमें राम ना हो ऐसा तो मुमकिन नहीं है।'

रोहित शेट्टी की फिल्मोंमें 50 लोगों को क्यों मारता है अकेला हीरो, जानें कहानी

बता दें 'राम लखन' 1989 की हिट फिल्मों में से एक रही, जिसमें जैकी श्रॉफ राम की भूमिका में तो अनिल कपूर लखन की भूमिका में नजर आए ते। फिल्म में माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया, राखी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी भी अहम भूमिका में नजर आए थे। राम लखन के सीक्वल में राम की भूमिका के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी नाम सामने आया था। खैर अब तो रोहित ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल ही दिया है तो इंतजार किजिए कौन पर किस अभिनेता के साथ होगी उनकी अगली फिल्म।