विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी की ये एक्‍ट्रेस एक बार फिर बनी मां, दिया बेटे को जन्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 18 Aug 2016 02:42 PM (IST)

हाल ही में श्‍वेता साल्‍वे ने एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया था, अब एक और खुशखबरी आ गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीवी जगत से एक और खुशखबरी सामने आई है। श्वेता साल्वे के बााद अब रोशनी चोपड़ा एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया है, जिसका नाम रेयान रखा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोशनी की बहन दिव्या ने यह खुशखबरी साझा की।

'झलक दिखला जा' के लिए जैकलिन फर्नांडिस की फीस जान रह जाएंगे दंग!

रोशनी की बहन ने बताया कि उन्होंने 14 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया और दोनों मां-बेटे बिल्कुल स्वस्थ हैं। अब वो अस्पताल से घर भी आ चुके हैं। आपको बता दें कि रोशनी का यह दूसरा बच्चा है। उनका पहला बच्चा तीन साल का है, जो बेटा ही है और उसका नाम जयवीर है।

परिणीति चोपड़ा ने की ऐसी हरकत, लोग करने लगे आलोचनाएं

रोशनी ने प्रोफेशन से डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की है। उन्होंने इस साल अपने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी, वो भी बिल्कुल क्लासी तरीके से और इस दौरान वो बेहद स्टाइलिश नजर आईं। रोशनी को सीरियल 'कसम से' और सोनी के कई कॉमेडी शो के लिए जाना जाता है। वो एक फैशन डिजाइनर भी हैं।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां