विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के चक्‍कर में इस हीरोइन ने एक्टिंग से की तौबा

By SumanEdited By:
Published: Thu, 30 Oct 2014 01:11 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 01:48 PM (IST)

टीवी अभिनेत्री रुचा हसबनिस ने हाल ही में एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों की शादी की तारीख

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी अभिनेत्री रुचा हसबनिस ने हाल ही में एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों की शादी की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन दिसंबर या जनवरी तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए दो महीने पहले सीरियल 'साथिया' छोड़ दिया था और अब उनकी एक्टिंग की दुनिया में लौटने की कोई योजना नहीं है।

रुचा ने कहा, 'मैंने तय कर लिया है कि मुझे अभिनय में नहीं लौटना है। लेकिन मैं मानती हूं कि मेरी जिंदगी में किस्मत की बहुत बड़ी भूमिका है, तो कभी भी हमेशा के लिए न मत कहो।' उन्होंने आगे कहा, 'अभिनय कभी कोई विकल्प नहीं बल्कि मेरी हॉबी रही है। मैं एक काबिल कंपनी सेक्रेटरी हूं और उस क्षेत्र में नौकरी तलाशने के दौरान मुझे राशि का किरदार ऑफर हुआ। लेकिन मुझे अहसास हुआ कि अभिनय का क्षेत्र काफी डिमांडिंग है क्योंकि मैं सेट पर 13 घंटे बिताती थी। शूट का असर मेरी सेहत पर और एक समय के बाद मेरी निजी जिंदगी पर पड़ने लगा। मैं करीब डेढ़ साल से शो छोड़ना चाहती थी। लेकिन प्रोडक्शन हाउस अच्छा होने की वजह से मैंने इसे जारी रखा। उन्होंने मुझे अपने भाई के साथ अमेरिका में वक्त बिताने के लिए छुट्टियां भी दी। जिंदगी का हर पहलू जरूरी है और इस वक्त मेरा अपने परिवार के साथ वक्त बिताना ज्यादा जरूरी है। मुझे अभिनय छोड़ने के अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं है और न ही मैं शूटिंग को मिस करूंगी।'

रुचा ने अपने जीवन साथी राहुल की तारीफों के पुल बांधे लेकिन उनके नाम के अलावा कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया, 'हम स्कूल में एक ही बैच में थे। हम एक ही उम्र के हैं और एक जैसा सोचते हैं। राहुल मेरा लवर होने के साथ ही मेरा बेस्ट फ्रेंड, फिलॉसफर, गाइड और सोलमेट भी है, जो मेरी दुनिया को पूरा करता है।'

जब रुचा से पूछा गया कि उन्हें राहुल में क्या पसंद है तो उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा मानती हूं कि अगर दो लोग साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें एक-दूसरे से बात करने में सक्षम होना चाहिए। मैं उनसे हर चीज के बारे में बात कर सकती हूं। वो समझदार, बुद्धिमान और उदार हैं - वो सब कुछ जो मैंने अपने साथी में चाहती हूं।'

और राहुल उनके अभिनय छोड़ने के फैसले को कैसे लेते हैं? इसपर रुचा ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं अपना शो बहुत कम देखती हूं। उन्होंने मेरे चार साल के शो में शायद दो एपिसोड देखे होंगे। लेकिन जब उन्होंने देखा तो मुझे कहा कि मैं अच्छी कलाकार हूं। उन्हें मैं साडी़ में पसंद हूं। मैं खुद डेली सोप की फैन नहीं हूं, तो मुझे कोई अफसोस नहीं है।'

पढ़ेंः अपने रिश्तों को लेकर झूठ बोल रहे हैं करण पटेल और काम्या पंजाबी?

पढ़ेंः फिर एक हुए टीवी के ये दो सितारे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।