विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भज्‍जी की गर्लफ्रेंड को सचिन ने क्‍यों कहा, ऑल द बेस्‍ट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 02 Jul 2015 04:29 PM (IST)

खबर काफी दिलचस्‍प है। हरभजन सिंह की गर्लफ्रेंड गीता बसरा की नई फिल्‍म 'सेकेंड हैंड हस्‍बैंड'' रिलीज होने वाली है और इसके लिए सचिन तेंदुलकर ने उन्‍हें 'ऑल द बेस्‍ट' कहा है। उन्‍होंने ट्वीट कर गीता बसरा को शुभकामनाएं दी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। खबर काफी दिलचस्प है। हरभजन सिंह की गर्लफ्रेंड गीता बसरा की नई फिल्म 'सेकेंड हैंड हस्बैंड'' रिलीज होने वाली है और इसके लिए सचिन तेंदुलकर ने उन्हें 'ऑल द बेस्ट' कहा है। उन्होंने ट्वीट कर गीता बसरा को शुभकामनाएं दी हैं।

देखें, मधुर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' का पहला टीजर हुआ रिलीज

उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'आपकी आने वाली फिल्म 'सेकंड हैंड हस्बैंड' के लिए बहुत-बहुत शुभकमनाएं'। ये रहा उनका ट्वीट।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा के बीच रोमांस की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ नजर आ जाते हैं। गीता बसरा कई मौकों पर क्रिकेट स्टेडियम में भी हरभजन सिंह को सपोर्ट करती दिख चुकी हैं। वह मुंबई इंडियंस की सपोर्टर भी हैं।

सलमान खान ने बोला, अरेंज मैरिज के लिए तैयार हूं मैं

ऐसे में सचिन तेंदुलकर का भी उनकी फिल्म के लिए विश करना बनता है। आपको बता दें कि फिल्म 'सेकेंड हैंड हस्बैंड' में गोविंदा की बेटी टीना आहुजा भी हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारने को तैयार हैं। वहीं, पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल उनके हीरो बने हैं। इस फिल्म में धमेंद्र भी नजर आएंगे।