विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफ़िस की पिच पर 'सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स' ने की शानदार शुरुआत

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 27 May 2017 04:34 PM (GMT+05:30)

'सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स' में सचिन की प्राइवेट और प्रोफेशनल लाइफ़ पर कैमरा घुमाया गया है। उनकी ज़िंदगी के कुछ ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफ़िस की पिच पर 'सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स' ने की शानदार शुरुआत
बॉक्स ऑफ़िस की पिच पर 'सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स' ने की शानदार शुरुआत

मुंबई। क्रिकेट के मैदान पर अपनी विलक्षण प्रतिभा दिखाकर खेलप्रेमियों के 'भगवान' बने सचिन तेंदुलकर की डॉक्यू-ड्रामा 'सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स' को उनके चाहने वालों ने हाथों-हाथ लिया है, जिसके चलते इसे अच्छी ओपनिंग मिली है। 

ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार, 26 मई को रिलीज़ हुए डॉक्यू-ड्रामा ने पहले दिन 8.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो अच्छा बताया जा रहा है। इस जॉनर में ये सबसे बड़ी ओपनिंग है। फ़िल्म हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज़ की गई है। 'सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स' में सचिन की प्राइवेट और प्रोफेशनल लाइफ़ पर कैमरा घुमाया गया है। उनकी ज़िंदगी के कुछ ऐसे पहलुओं को दिखाया गया है, जिन पर लोगों की नज़र कम पड़ी है।

यह भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड से बॉलीवुड के रिश्तों पर राम गोपाल वर्मा ने बताया हैरान कर देने वाला सच

'सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स' को जेम्स अर्सकाइन ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म को लेकर खेलप्रेमियों से लेकर सेलेब्रटीज़ के बीच ज़बर्दस्त उत्साह रहा है। पिछले हफ़्ते इसकी स्क्रीनिंग हुई थी, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के कई सितारों ने शिरकत की।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।