विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

और आग बबूला हो गए सैफ!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 04 Nov 2014 01:14 PM (IST)

सैफ अली खान सेट पर बेहद कम नाराज होते हैं। लेकिन हाल ही में यूएस में अपनी फिल्म 'हैप्पी ऐंडिंग' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे वो आग-बबूला हो गए। दरअसल सेट पर एक डायलॉग को लेकर उनके और उनके को-स्टार रणवीर शौरी के बीच कहासुनी हो गई।

News Article Hero Image

मुंबई। सैफ अली खान सेट पर बेहद कम नाराज होते हैं। लेकिन हाल ही में यूएस में अपनी फिल्म 'हैप्पी ऐंडिंग' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे वो आग-बबूला हो गए। दरअसल सेट पर एक डायलॉग को लेकर उनके और उनके को-स्टार रणवीर शौरी के बीच कहासुनी हो गई।

फिल्म के करीबी सूत्र ने बताया कि ये विवाद उस समय शुरू हुआ जब रणवीर को एक डायलॉग ठीक नहीं लगा और उन्होंने इसमें बदलाव करने की सलाह दी।

सूत्र ने कहा, 'लेकिन सैफ को लगा कि डायलॉग ठीक है और इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। दोनों की असहमति के चलते माहौल थोड़ा सा तनाव भरा हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात किए बिना ही अपने-अपने शॉट दिए।'

हालांकि पैक अप के बाद दोनों के बीच फिर से बात शुरू हो गई और उन्होंने बात को रफा-दफा कर दिया।

पढ़ेंः 'हैप्पी एंडिंग' के 'पाजी' सॉन्ग में क्रेजी सैफ

पढ़ेंः बॉलीवुड में नई पारी खेलने के लिए उत्साहित हैं गोविंदा