विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या...तो बड़े होते ही तैमूर हो जायेंगे मम्मी- पापा से इतने दूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 06 Oct 2017 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 11:16 AM (IST)

सैफ ने कहा कि करीना एक अच्छी मॉम हैं और जाहिर है हम दोनों ही नहीं चाहेंगे कि हम तैमूर की लाइफ़ को स्पॉयल करें।

ये क्या...तो बड़े होते ही तैमूर हो जायेंगे मम्मी- पापा से इतने दूर
ये क्या...तो बड़े होते ही तैमूर हो जायेंगे मम्मी- पापा से इतने दूर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर हमेशा ही चर्चे में बने रहते हैं। वह फिलहाल स्टार किड में सबसे अधिक लाइमलाइट में रहते हैं। यही वजह है कि सैफ और उनकी मॉम करीना ने तय किया है कि वक़्त आने पर उन्हें बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया जाएगा।

सैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकारी है कि करीना और उन्होंने निर्णय लिया है कि जैसे ही तैमूर की पढाई का वक्त आएगा वो उसे इन सारे लाइमलाइट और अटेंशन से दूर कर देंगे। तैमूर को अपने से दूर बोर्डिंग स्कूल में भेज देंगे। सैफ कहते हैं कि वह खुद इस बात से दंग हैं कि तैमूर के लिए सोशल मीडिया पर कितने सारे फ़ैन्स पेज़ बन गए हैं। कितने लोग तैमूर की एक तस्वीर को वायरल कर देते हैं। सैफ ने बताया है कि वह तैमूर को इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल में भेजना तय कर चुके हैं। उनके परिवार में ज्यादातर लोग वहीं जाते रहे हैं। सैफ ने कहा कि करीना एक अच्छी मॉम हैं और जाहिर है हम दोनों ही नहीं चाहेंगे कि हम तैमूर की लाइफ़ को स्पॉयल करें।

यह भी पढ़ें: Exclusive: शाहरुख़ की फिल्म में अब दीपिका भी, साथ में एक ख़ास दोस्त और जुड़ा

 

सैफ अली खान की फिल्म शेफ़ शुक्रवार को रिलीज़ हुई है और जल्द ही वो बाज़ार और कालाकांडी में नज़र आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।