विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब डिनर पर मिले सैफ अली ख़ान की बेटी सारा, अमृता सिंह और सुशांत सिंह राजपूत, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 05 Jun 2017 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 08:22 AM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत इनदिनों अपनी फ़िल्म 'राब्ता' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिर भी समय निकालकर इस डिनर पर उनका आना कई संकेत दे रहा है।

जब डिनर पर मिले सैफ अली ख़ान की बेटी सारा, अमृता सिंह और सुशांत सिंह राजपूत, देखें तस्वीरें
जब डिनर पर मिले सैफ अली ख़ान की बेटी सारा, अमृता सिंह और सुशांत सिंह राजपूत, देखें तस्वीरें

मुंबई। सैफ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान भी अब अक्सर सुर्खियां बटोरने लगी हैं। स्टार डॉटर्स की लिस्ट में सारा एक पॉपुलर नाम है। बहरहाल, जब रविवार शाम सारी मुंबई इंडिया-पकिस्तान के बीच क्रिकेट देख रही थी तो उसी वक़्त सारा अली ख़ान अपनी मां अमृता के साथ बांद्रा, मुंबई के एक रेस्तरां में स्पॉट की गयीं। उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नज़र आये।

सारा सैफ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की संतान हैं। सारा अपनी खूबसूरती के अलावा भी कई बातों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा की मां अमृता और सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर ख़ान के बीच बहुत ही अच्छे रिश्ते नहीं हैं। लेकिन, सैफ और करीना दोनों ही जब सारा की बात आती है तो काफी सहज और सजग नज़र आते हैं।

यह भी पढ़ें: अपने दोस्तों के साथ मुंबई की बारिश को इंजॉय करतीं दिखीं शाह रुख़ ख़ान की स्टार डॉटर सुहाना, देखें तस्वीरें

इनदिनों सारा भी अपनी फ़िल्मी पारी को शुरू करने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ताज़ा तस्वीरें उस वक़्त की हैं जब सारा अपनी मां अमृता और सुशांत के स्पॉट की गयीं। गौरतलब है कि सारा के डेब्यू की पहली ख़बरें शाहिद कपूर के भाई ईशान के साथ आई थीं, मगर ईशान ईरानी फ़िल्ममेकर माजिद मजीदी की फ़िल्म से डेब्यू कर रहे हैं।

यह तस्वीरें दो वजह से खास हैं। एक तो यह कि कई दिनों के बाद सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ स्पॉट की गयीं। दूसरी, इसलिए क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत भी इनके साथ नज़र आये। ख़बर है कि अमृता अपनी बेटी सारा के करियर को लेकर काफी गंभीर हैं और इन तस्वीरों से तो यही लग रहा है कि अमृता ने सारा के साथ मिलकर उन एक्टर्स की तलाश शुरू कर दी है जो स्क्रीन पर सारा का जोड़ीदार बन सके! बहरहाल, इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं इसमें सारा, अमृता, सुशांत और अभिषेक कपूर एक साथ नज़र आ रहे हैं। चारों एक रेस्तरां से डिनर के बाद बाहर निकल रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत इनदिनों अपनी फ़िल्म 'राब्ता' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिर भी समय निकालकर इस डिनर पर उनका आना कई तरह के संकेत दे रहा है। बहरहाल, सारा अपनी मां और सुशांत के साथ इस मौके पर काफी कूल और कॉन्फिडेंट नज़र आयीं। आप देख सकते हैं सारा का ड्रेसिंग सेन्स भी ज़बरदस्त हैं। वो हर ऑउटफिट में खूबसूरत लगती हैं।

यह भी पढ़ें: डिवोर्स के बाद भी हैं नज़दीकियां, फिर साथ दिखे रितिक रोशन और सुजैन, देखें तस्वीरें

बता दें कि, एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स में सैफ़ के हवाले से कहा गया है कि वो इस बात से ख़ुश हैं कि सारा करण जौहर के साथ काम कर रही है, क्योंकि न्यूकमर्स को करण से बेहतर लांच कोई नहीं कर सकता। एक तरह से सैफ ने इशारा कर दिया है कि करण जौहर सारा को लांच कर रहे हैं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।