विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीवी के एक्‍स बॉयफ्रेंड के साथ फिल्‍म करने को सैफ तैयार!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 21 Apr 2015 11:12 AM (IST)

सैफ अली खान किसी फिल्‍म में अपनी बीवी करीना कपूर के एक्‍स बॉयफ्रेंड यानी शाहिद कपूर के साथ काम करने को तैयार होंगे, ये आपने कभी नहीं सोचा होगा! कम से कम करीना कपूर ने तो कभी नहीं सोचा होगा, मगर ये सच होने जा रहा है, वो भी विशाल

News Article Hero Image

मुंबई। सैफ अली खान किसी फिल्म में अपनी बीवी करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड यानी शाहिद कपूर के साथ काम करने को तैयार होंगे, ये आपने कभी नहीं सोचा होगा! कम से कम करीना कपूर ने तो कभी नहीं सोचा होगा, मगर ये सच होने जा रहा है, वो भी विशाल भारद्धाज की अगली फिल्म में!

इस एक्ट्रेस की मां ने शराब पीकर पति पर किया हमला!

जी हां, खबर है कि विशाल फिल्म 'द डिपार्टेड' की रीमेक बनाने जा रहे हैं और इसमें वे सैफ और शाहिद को एक साथ कास्ट करने जा रहे हैं। वैसे तो ये दोनों ही एक्टर विशाल के साथ पहले भी काम कर चुके हैं और फिल्में भी काफी हिट रही हैं, मगर ये पहली बार होगा, जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में काम करते नजर आएंगे।

अभिषेक बच्चन ब्रिटेन में कीथ वाज का प्रचार करने उतरे

वैसे भले ही करीना को ये थोड़ा अटपटा लगे, क्योंकि एक समय था, जब उनके और शाहिद के प्यार के चर्चे खूब सुनने और देखने को मिले थे, मगर अब वे सैफ की बीवी हैं। वैसे शाहिद भी जल्द शादी करने वाले हैं। खैर, दर्शकों को सैफ और शाहिद को एक साथ स्क्रीन पर देखने में जरूर मजा आएगा!