विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा सैफ लेना चाहते हैं तैमूर का ऑटोग्राफ, इससे क्यूट वजह तो हो ही नहीं सकती

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 31 Aug 2017 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 11:03 AM (IST)

सैफ ने तय किया है कि अब वह और करीना मिल कर तैमूर के साथ ज़्यादा वक्त निकालते रहेंगे, ताकि तैमूर को आगे चल कर शिकायत न हो।

पापा सैफ लेना चाहते हैं तैमूर का ऑटोग्राफ, इससे क्यूट वजह तो हो ही नहीं सकती
पापा सैफ लेना चाहते हैं तैमूर का ऑटोग्राफ, इससे क्यूट वजह तो हो ही नहीं सकती

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर सोशल मीडिया के सबसे क्यूटेस्ट स्टार किड्स में से एक हैं। लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि सैफ अली खान को लगता है कि उसके आगे तो उनका और मम्मी करीना का स्टारडम भी फेल है और इस कारण सैफ अब तैमूर की ऑटोग्राफ लेकर रखना चाहते हैं।

मुंबई में फिल्म शेफ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब सैफ से पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लगातार तैमूर को लेकर मीडिया में खबरें आती रहती हैं, सैफ ने कहा कि नहीं। कोई फ़र्क नहीं पड़ता। उन्हें पता है कि ये शो-बिज़ है और मीडिया का काम उसकी तस्वीरें लेना है क्योंकि लोग उसे पसंद कर रहे हैं और तैमूर की ज़िंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में वो तैमूर को छिपा कर तो नहीं रख सकते। जब सैफ से यह पूछा गया कि तैमूर दिन ब दिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं,उनका क्या खाना है इस पर , सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा "मैं सोच रहा हूं कि मैं उसका आॅटोग्राफ लेकर रख लूं आखिरकार वह इतना फेमस जो हो गया है।"

यह भी पढ़ें:अजय देवगन का कैप्सूल कनेक्शन , इस सच्ची घटना पर बनेगी फिल्म

 

साथ ही सैफ ने यह भी बताया कि वह और करीना दोनों ही अपने काम को इन दिनों इस तरह से बैलेंस कर रहे हैं कि कम से कम हर वक्त कोई एक तैमूर के इर्द-गिर्द जरूर रहे। इसलिए वह इन दिनों किसी भी फिल्म की शूटिंग का समय सुबह 7 से शाम 7 रखते हैं ताकि वह बाकी वक्त तैमूर के साथ बिता सकें।

यह भी पढ़ें:कन्फ्यूज़ मत हो जाइये, अजय देवगन ही बनेंगे तीसरी बार सिंघम, और सनी देओल...

 

सैफ बताते हैं "मुझे एक एक्ट्रेस ने यह बात कही थी कि वह फिल्म शूटिंग में इस तरह से बिज़ी रहती थीं कि कभी अपने बच्चे को समय ही नहीं दे पाती थीं। इसलिए सैफ ने तय किया है कि अब वह और करीना मिल कर तैमूर के साथ ज़्यादा वक्त निकालते रहेंगे, ताकि तैमूर को आगे चल कर शिकायत न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।