विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोहा अली ख़ान के बर्थडे पार्टी से आई तैमूर की अभी तक की सबसे क्यूट तस्वीरें, आपने देखी क्या

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 05 Oct 2017 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 07:43 AM (IST)

तैमूर एक ऐसे स्टार किड हैं जो अपने जन्म के समय से ही काफी पॉपुलर रहे हैं।

सोहा अली ख़ान के बर्थडे पार्टी से आई तैमूर की अभी तक की सबसे क्यूट तस्वीरें, आपने देखी क्या
सोहा अली ख़ान के बर्थडे पार्टी से आई तैमूर की अभी तक की सबसे क्यूट तस्वीरें, आपने देखी क्या

मुंबई। बुधवार यानी 4 अक्तूबर को अभिनेत्री सोहा अली ख़ान का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जैसा कि अनुमान था भाई सैफ़ अली ख़ान पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ सोहा को बर्थडे विश करने पहुंचे। इस दौरान नन्हें तैमूर की जो तस्वीरें आईं हैं उनको देखकर यह कहा जा सकता है कि उनमें वो अपनी पिछली सभी तस्वीरों से ज्यादा क्यूट नज़र आ रहे हैं। आइये देखते हैं!

बता दें कि, हाल ही में सोहा अली ख़ान मां बनी हैं, इस लिहाज से उनका यह 39 वां जन्मदिन बेहद स्पेशल रहा। इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए सोहा के भाई और अभिनेता सैफ़ अली ख़ान, भाभी करीना कपूर ख़ान और भतीजे नन्हें तैमूर भी पहुंचे। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं पैर में चोट के बावजूद सैफ़ इस पार्टी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: इस मामले में दीपिका, कटरीना, आलिया सब पर भारी हैं सोहा अली ख़ान, जानें 5 स्पेशल बातें

नन्हें तैमूर डैड सैफ़ के गोद में जैसे कुछ सोचते हुए नज़र आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में तैमूर कितने क्यूट लग रहे हैं।

अब तो ख़ुशी की बात यह भी है कि तैमूर के साथ खेलने के लिए अब उनकी छोटी बहन भी आ गयी है। सोहा ने दशहरे से एक रोज़ पहले ही बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

आप देख सकते हैं इस मौके पर करीना भी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इम्पोर्टेड टी शर्ट और ट्रॉउज़र में करीना काफी कूल लग रही हैं।

लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान तैमूर की मासूमियत ने खींचा। गौरतलब है कि तैमूर एक ऐसे स्टार किड हैं जो अपने जन्म के समय से ही काफी पॉपुलर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड ही नहीं देश तक छोड़ दिया टॉप पर रही इस रहस्यमयी एक्ट्रेस ने, अब चुना है नया प्रोफेशन

बहरहाल, सोहा के लिए यह बर्थडे बहुत ख़ास रहा। फ़िल्मों की बात करें तो 29 सितंबर को मां बनने के बाद ख़बर है कि वो दिसंबर से अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग पर लौट सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।