विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ-कट्रीना की फिल्‍म 'फैंटम' के लिए बजी जमकर तालियां

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 13 Jul 2015 06:13 PM (IST)

वैसे डायरेक्‍टर कबीर खान फिलहाल अपनी फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं, मगर उनकी अगली फिल्‍म 'फैंटम' को भी सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है और इस फिल्‍म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग के दौरान जमकर तालियां बजाए जाने की भी खबर सामने

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे डायरेक्टर कबीर खान फिलहाल अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, मगर उनकी अगली फिल्म 'फैंटम' को भी सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है और इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जमकर तालियां बजाए जाने की भी खबर सामने आई है।

सिद्धार्थ ने किया ट्वीट, करीना का आइटम नंबर हुआ हिट

हालांकि फिल्म 'फैंटम' से गालियों और आपत्तिजनक शब्दों को हटाया जाएगा। इसमें सैफ अली खान और कट्रीना कैफ लीड रोल में हैं। सेंसर बोर्ड से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, स्क्रीनिंग के बाद जब इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला ने प्रवेश किया तो सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

आप ही बताइए, जॉन या वरुण किसके बाइसेप्स में है ज्यादा दम?

ऐसा बहुत ही कम होता है। यह बीते दो हफ्ते में कबीर खान की दूसरी फिल्म है, जिसे सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। इससे पहले फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को भी सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया था। एक सूत्र के मुताबिक, दोनों फिल्मों के कुछ सीन पर कैंची चलाई गई है।

ट्विटर पर 5 मिलियन हुए सोनाक्षी सिन्हा के फॉलोअर्स

वैसे एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात भी सामने आई है कि कट्रीना कैफ के बर्थडे पर फिल्म 'फैंटम' का पोस्टर रिलीज किया जाएगा। आपकों बता दें कि 16 जुलाई को कट्रीना कैफ का बर्थडे है। इस खास दिन अगर उनकी फिल्म का पोस्टर रिलीज होगा तो जाहिर सी बात है उनके फैंस की इसमें दिलचस्पी बढ़ेगी।