विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तैमूर को लेकर इस बात पर होती है सैफ और करीना में लड़ाई

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 06:09 PM (IST)

सैफ कहते हैं कि तैमूर पूरी तरह से दादी के घर यानि पटौदी खानदान पर गया है।

तैमूर को लेकर इस बात पर होती है सैफ और करीना में लड़ाई
तैमूर को लेकर इस बात पर होती है सैफ और करीना में लड़ाई

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाए रहते हैं। तो जरा सोचिये, उनके घर पर भी तो फिलहाल वही सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन होंगे ही। आपको जान कर हैरानी होगी कि तैमूर के घर में भी उन्हें लेकर काफी चर्चा होती रहती है और लड़ाई भी हो जाती है। लड़ाई किसके बीच होती है, यह जानकर आप हैरान हो जायेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना और सैफ में इस बात को लेकर हमेशा लड़ाई होती रहती है, कि तैमूर किस पर गए हैं। करीना ने खुद एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकारी भी है कि हम और सैफ इस बात को लेकर हमेशा बहस करते हैं कि तैमूक अधिक किस पर गए हैं। करीना कहती हैं कि उनका निखार बिल्कुल उनके ननिहाल खानदान पर गया है। उन्होंने लुक भी बिल्कुल ननिहाल का ही लिया है। यानि कि कपूर परिवार पर गए हैं। करीना ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा है कि उन्हें लगता है कि अभी कुछ सालों तक लगातार तैमूर का चेहरा बदलता ही रहेगा। चूंकि बच्चों का चेहरा बदलता रहता है।

यह भी पढ़ें: जब Salman-Shahrukh कर रहे थे एक साथ शूटिंग, जानें क्या हुआ ट्यूबलाईट के सेट पर

करीना बताती हैं कि उन्हें लगता है कि तैमूर का चेहरा उनके डैड रणधीर कपूर पर गया है, क्योंकि करीना खुद मानती हैं कि वह भी अपने पिता पर गई हैं। लेकिन सैफ करीना की इस बात से सहमत नहीं होते हैं। वह कहते हैं कि तैमूर पूरी तरह से दादी के घर यानि पटौदी खानदान पर गया है।

हालांकि करीना यह स्वीकारती हैं कि तैमूर की आंखें तो निश्चित तौर पर करीना की दादी और करिश्मा कपूर की तरह ब्लू हैं। सैफ और करीना की यह प्यार भरी नोंक-झोंक का जाहिर सी बात है कोई हल नहीं निकलता। लेकिन यह कितनी दिलचस्प बात है न कि आम लोगों की तरह सेलेब्रिटीज़ में भी ससुराल और मायके वाली यह खट्टी-मिट्ठी, मस्ती-मिज़ाज़ वाली नोंक-झोंक होती रहती है।

यह भी पढ़ें: तो काबुल एक्सप्रेस में होते सलमान खान...अगर कबीर ने न ली होती मजाक में बात

बताते चलें कि सैफ ने करीना को सलाह दी है कि वह जब भी बाहर जाएं और कोई फोटोग्राफर तैमूर की तस्वीरें लेना चाहे तो वह उनसे तैमूर को छुपाने की कोशिश न करें, इससे फोटोग्राफर और अधिक अग्रेसिव होते हैं। इसलिए उन्हें आराम से तस्वीर ले लेने दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।