विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा सैफ़ और मॉम करीना के साथ तैमूर की पहली तस्वीर!

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 11:49 AM (IST)

ऐसा लगता है कि तैमूर के जन्म के बाद सैफ़ जब पहली बार बेबो और तैमूर से मिलने गए होंगे, ये तस्वीर उस वक़्त की है।

News Article Hero Image

मुंबई। सैफ़ और करीना कपूर ख़ान के पहले बेबी तैमूर अली ख़ान की एक और तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें सैफ़ करीना और बेबी के साथ नज़र आ रहे हैं। ये पहली तस्वीर है, जिसमें सैफ़, करीना और तैमूर एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया में घूम रही इस तस्वीर की सच्चाई के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन सैफ़ इस तस्वीर में अस्पताल का वही ग्रीन एप्रन पहने दिख रहे हैं, जैसा वो तैमूर के जन्म दिन पर पहने हुए दिखाई दिए थे। ऐसा लगता है कि तैमूर के जन्म के बाद सैफ़ जब पहली बार बेबो और तैमूर से मिलने गए होंगे, ये तस्वीर उस वक़्त की है। इससे पहले बेबी के साथ करीना की एक और तस्वीर सोशल मीडिया में आ चुकी है, जिसे करीना के पिता रणधीर कपूर ने मॉर्फ़्ड बताया था।

इसे भी पढ़ें- तैमूर के हमलावरों की ऋषि कपूर ने उड़ाई धज्जियां, दिया करारा जवाब

इस तस्वीर के साथ एक और तस्वीर सोशल मीडिया में आ गई है, जिसमें सिर्फ़ तैमूर का चेहरा दिखाया गया है। इस तस्वीर में दीवार पर एक सर्टिफिकेट लगा दिख रहा है, जिसमें बेबी के जन्म के वक़्त की डिटेल्स दी गई हैं।