यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैफ या शाहिद, किसकी मूछों ने किया कंगना को परेशान
24 फरवरी को रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'रंगून' में कंगना रनौत के अलावा सैफ अली ख़ान और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

मुंबई। जब भी कंगना रनौत फ़िल्मों में रिवॉल्वर और हंटर चलाती हैं तो सबकी रूह कांप जाती हैं। लेकिन ये क्या हुआ, महज मूछों से कंगना हो गई परेशान।
कंगना रनौत फ़िल्म 'रंगून' में मिस जूलिया का रोल कर रही हैं। फ़िल्म 'रिवॉल्वर रानी' में आपने कंगना को रिवॉल्वर चलाते देखा होगा। वहीं अपकमिंग फ़िल्म 'रंगून' में वो हंटर चलाने वाली हैं। लेकिन यह जानकर अापको हैरानी होगी कि मूछों के कारण कंगना को काफी परेशानी की सामना करना पड़ा था। हम यहां बात कर रहे हैं 'रंगून' फ़िल्म की शूटिंग की। जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए कंगना ने बताया कि, शाहिद के साथ किसिंग सीन करते हुए परेशानी हुई क्योंकि उनकी मूछें काफी घुमावदार थीं। कंगना ने कहा कि, उन्होंने शाहिद को इस बारे में कहा भी कि सीन को पूरा करने में तुम्हारी मूछें बिग अॉब्स्टेकल रही हैं। आपको बता दें कि, इस फ़िल्म में कंगना ने शाहिद कपूर और सैफ के साथ किसिंग सीन दिए हैं। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी शाहिद की मूछों से हुई थी। दरअसल, फ़िल्म में शाहिद की मूछें काफी घुमावदार दिखाई गई हैं।
लव और रिलेशनशिप पर बोलीं कंगना, वुमंस को दिया यह सजेशन
24 फरवरी को रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'रंगून' में कंगना के अलावा सैफ अली ख़ान और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 'रंगून' विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की है।

